RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

भाजपा भोजपुर द्वारा आरा शहर मे तिरंगा यात्रा निकाली गई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका दिवस के रूप मे मनाया जाता है। उक्त अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला सभागार मे एक संगोष्ठी कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप स़िह ने कहा कि पूरा देश 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाता है,लेकिन ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त के मध्य रात्री को देश के साथ किया हुआ, लोग उसे भुलते जा रहे थे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जब केन्द्र मे आयी तब से इस दिन को हम विभाजन विभिषिका दिवस के रूप मे मनाते है। आखिर क्या परिस्थिति थी कि हमे देश को धर्म के नाम पर दो भाग करना पड़ा।आखिर इसके जिम्मेदार कौन है? क्या हम बालक खुदीराम को फाँसी पर लटके भुल गए।क्या हम लाखो देश के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को भूल गए। आज वर्तमान इतिहास से माँग रहा है जवाब।आज का दिन हमारे देश के लिए शर्म की बात है।हम इसे याद इस लिए करते है क्योकि आज का पीढी भुलता जा रहा है कि हमे आजादी किस किमत पर मिला है।
अन्य वक्ताओं मे पूर्व विधायक संजय स़िह टाईगर,कौशल कुमार विद्यार्थी,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि धर्म के नाम पर बंटे देश के दो टुकड़े हुए।1947 मे पाकिस्तान मे 20 प्रतिशत हिन्दु और भारत मे लगभग छह प्रतिशत मुस्लमान थे और आज पाकिस्तान मे लगभग एक प्रतिशत हिन्दू और भारत मे 14 प्रतिशत से अधिक मुस्लमान हो गए। पाकिस्तान मे हिन्दू असुरक्षित और भारत मे मुस्लमान सुरक्षित है। हमे आज के दिन को जरूर याद करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विभु जैन और धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष हैप्पी तिवारी ने किया।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और बुद्धिजीवी लोग शामिल थे।

आरा जेल रोड से रमना मैदान तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा पैदल मार्च जेल रोड स्थित जैन धर्मशाला से सैकड़ो कार्यकताओं और आम जनता के हाँथो मे राष्ट्रीय झंडा तिरंगा के साथ शान से तिरंगा यात्रा निकला।
कार्यक्रम मे शामिल जिलाध्यक्ष दुर्गा राज,आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, वरिष्ठ नेता कौशल विद्यार्थी कार्यक्रम संयोजक सह जिला उपाध्यक्ष रामदिनेश यादव,विभु जैन,ममता सिंह,संतोष चंद्रवंशी, हरेन्द्र पांडेय,सूर्यकांत पांडेय,नरेन्द्र तिवारी,महेश पासवान, राजेन्द्र तिवारी,प्रहलाद राय,विद्यासागर पांडेय,ज्योति कुशवाहा, धनंजय तिवारी,मधु मिश्रा, लव पांडेय,चुन्नी देवी,संजय कुमार सिंह,हैप्पी तिवारी, धीरज सिंह, श्रीभगवान सिंह,भिखारी सिंह,राँविन कुशवाहा, अशोक सिंह,विवेक कुशवाहा, संतोष केसरी,मुन्ना सिंह,विजय सिंह आदि सैकड़ो लोगो के हाँथो मे तिरंगा के साथ यात्रा गोपाली चौक होते हुए रमना मैदान तक भारत माता की जय,वंदेमातरम, स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे आदि नारो के साथ देशभक्ति का जज्बा लिए समाप्त हुआ।

Related posts

बिहार डाक परिमंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

स्किल इंडिया ने संसद की नई इमारत परियोजना से जुड़े 910 बढ़इयों को प्रमाण पत्र दिया।

rktvnews

बागपत:लखपति दीदियों से प्रधानमंत्री ने किया संवाद विकास भवन में देखा गया सजीव प्रसारण।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आवश्यक सेवा से जुड़े समस्त विभागों एवं एजेंसियों के साथ की बैठक।

rktvnews

राजस्थान:प्लास्टिक मुक्त गांव की दिशा में राज्य सरकार की अनूठी पहल: बारां जिले में बर्तन बैंक योजना का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment