RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 01 जुलाई 2023 से देय महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की अतिरिक्त किस्त जारी करने को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्‍द्र सरकार के कर्मचारियों को 01 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते (डीए) और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत (डीआर) की एक अतिरिक्त किस्त जारी करने की मंजूरी दे दी है जो मूल्य वृद्धि की भरपाई के लिए मूल वेतन/पेंशन की 42 प्रतिशत की मौजूदा दर पर 4 प्रतिशत की वृद्धि का प्रतिनिधित्व करता है। यह बढ़ोतरी स्वीकृत फॉर्मूले के मुताबिक है, जो 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर आधारित है।
महंगाई भत्ता और महंगाई राहत दोनों के कारण राजकोष पर संयुक्त प्रभाव प्रति वर्ष 12,857 करोड़ रुपये होगा। इससे केन्‍द्र सरकार के करीब 48.67 लाख कर्मचारियों और 67.95 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।

Related posts

18 सितंबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने निर्माणाधीन कांटाटोली एवं सिरमटोली फ्लाईओवर की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया।

rktvnews

संत श्रीराम दास महाराज की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने पहुंचे जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोजपुर: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 76 वा गणतंत्र दिवस।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस के जवान ने अंतरराष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जीते 4 गोल्ड मेडल।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 15वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा बैठक कर नगरों में मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया विशेष जोर।

rktvnews

Leave a Comment