RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत काॅलेज के स्नातक 23-27 सत्र के प्रथम-सत्र के नामित छात्रों से लिया गया शुल्क वापस हो :साहिल अरोरा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जनवरी।आइसा एसबी काॅलेज आरा के सचिव साहिल अरोरा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पत्रकारों को वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के सभी अंगीभूत कॉलेजों में SC/ST एवं छात्राओं से वसूली गई शुल्क वापसी के मामले के बारे में बताया।
उन्होंने बताया है की एस.बी.कॉलेज,आरा में स्नातक सत्र 2023–27 में नामांकित SC,ST एवं छात्राओं से वसूली गई लेकिन राज्यपाल का आदेश का खुला उल्लंघन कर शुल्क राशि वापस नहीं किया गया।विभागीय संकल्प संख्या 1457 दिनांक 24.07.2015 एवं CWJC संख्या 815/2020 (रंजीत पंडित बनाम राज्य सरकार एवं अन्य) के न्यायालय के आदेश के अनुसार SC,ST एवं छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए!
इसके बावजूद CBCS पैटर्न लागू होने के दौरान स्पष्ट दिशा-निर्देश के अभाव का हवाला देते हुए नामांकन के समय छात्रों से शुल्क वसूल लिया गया!बाद में विश्वविद्यालय द्वारा पत्रांक DSW/380/23 दिनांक 07.12.2023 के माध्यम से इस विषय में स्पष्ट निर्देश दिए गए!
एस.बी कॉलेज आरा के पूर्व प्राचार्या के कार्यकाल में शुल्क वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ तो की गई,लेकिन आज भी लगभग कई कॉलेजों में आवेदन का प्रक्रिया भी नहीं हुआ है,
इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों में भारी आक्रोश और निराशा है!
छात्र संगठन आइसा की ओर से यह मांग की जाती है कि राज्य सरकार एवं विश्वविद्यालय के निर्देशों के आलोक में कॉलेज प्रशासन अविलंब पहल करते हुए सभी पात्र SC,ST एवं छात्राओं को उनकी वसूली गई शुल्क राशि शीघ्र वापस करे!
आइसा नेता साहिल अरोरा ने आगे कहा यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो छात्र संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा,जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी!

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वन विभाग की समीक्षा बैठक ली।

rktvnews

वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं कार्यपालक अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार तिवारी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश।

rktvnews

अनमोल सिनेमा पर देखिए फिल्म ‘सर’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, मंगलवार 18 नवंबर शाम 5:30 बज।

rktvnews

भोपाल:भोजपाल साहित्य संस्थान भोपाल अंतर्गत व्यंग्य भोजपाल की व्यंग्य गोष्ठी संपन्न।

rktvnews

राजस्थान:चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ जवान की मृत्यु पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने व्यक्त की संवेदना

rktvnews

कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत स्थापित औषधालय का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment