RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरीय पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का किया निरीक्षण।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जनवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला के वरीय पदाधिकारियों एवं चिकित्सकों की संयुक्त टीम द्वारा जिले के विभिन्न सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों के परिसर में आने वाले मरीजो को गुमराह कर निजी संस्थानों की ओर भेजे जाने, निजी जांच केंद्रों में जांच एवं निजी दवा दुकानों से दवा खरीदने के लिए प्रेरित करने की शिकायतों के आलोक में की गई। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं मरीजों को समुचित उपचार सुनिश्चित करना था।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्पताल परिसरों का गहन अवलोकन किया तथा यह जांच की कि कहीं कोई निजी संस्थान या उनके एजेंट मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी नर्सिंग होम में इलाज, निजी जांच केंद्रों में जांच अथवा निजी दवा दुकानों से दवा खरीदने के लिए प्रेरित तो नहीं कर रहे हैं। इस क्रम में कई बिंदुओं पर संबंधित कर्मियों से पूछताछ की गई तथा अभिलेखों की भी जांच की गई। अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले प्रत्येक मरीज को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को गुमराह कर निजी संस्थानों में भेजना गंभीर कदाचार है और ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण जारी रखने की बात कही गई, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को बेहतर सुविधा मिल सके।

Related posts

भोजपुर: रेल हादसे के घायलों की भाजपा युवा मोर्चा ने की मदद।

rktvnews

वायुसेना स्टेशन सरसावा में कारगिल विजय दिवस रजत जयंती 2024 का आयोजन किया गया।

rktvnews

ज्योतिरादित्य एम सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा:5 दिवसीय मशरूम उत्पादन हेतु अत्याधुनिक तकनीक पर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

प्रयागराज:लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:गणतंत्र दिवस के अवसर पर (मुख्य समारोह) में आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

Leave a Comment