RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

भोजपुर: फलेरिया उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जुलाई । शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में फलेरिया उन्मुखीकरण प्रोग्राम का आयोजन किया गया । एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने बताया कि फलेरिया एक बहुत ही घातक बीमारी है जो हमें आर्थिक और सामाजिक दोनो तरफ से क्षति पहूंचाती है। सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा की हम सभी को मिलजुलकर फलेरिया को जिले से जड़ से मिटा देना है।
वीडीसीओ अजित पटेल ने फैलने वाले मच्छरों के प्रकार और उनका किस प्रकार विकास होता है उनके बारे बताया। प्रोग्राम के सहयोगी PCI के DMC रणवीर पटेल ने बताया की ये दवा उम्र के हिसाब से खानी है और गर्भवती महिला, दो साल से कम उम्र के बच्चे गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़ यह दवा सभी को खानी है । PCI के द्वारा सभी पंचायत प्रतिनिधि जीविका दीदी , स्कूल के शिक्षक बच्चे किसान सलाहकार, सभी से PCI के प्रखण्ड समन्वयक जाकर जन – जन से जाकर मिल रहे है उन्हें इस बीमारी के बारे बता रहे है और दवा खाने के लिए उन्हें समझा रहे है और एक दूसरे से भी इस जानकारी को साझा करने के लिए के लिए कहा जा रहा है । प्रोग्राम के दूसरे सहयोगी PIRAMAL के सोमनाथ ओझा ने फलेरिया के लक्षण और उनके फैलाव के बारे में बताया । प्रोग्राम में शामिल पदाधिकारी में जिला पंचायती राज पदाधिकारी DPM, DPO शिक्षा विभाग के साथ सभी प्रखण्ड के प्रखंड विकास पदाधिकारी , शिक्षा पदाधिकारी और पंचायती राज पदाधिकारी शामिल हुए और अंत मे सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाया गया ।

Related posts

OPPO India ने इस फेस्टिव सीजन को ख़ास बनाने के लिए पेश किया Reno12 Pro Manish Malhotra लिमिटेड एडिशन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक के नेतृत्व में सैकड़ो मोटरसाइकिल संग निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

जहाँ विज्ञान की सीमाएं समाप्त होती हैं, वहाँ धर्म की होती है जय-जयकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 21 सितंबर 24

rktvnews

भोजपुर: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिखाया काला झंडा।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग द्वारा दो मामलों में एक लाख 22 हजार से अधिक मूल्य की अवैध मदिरा जप्त।

rktvnews

Leave a Comment