आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अक्टूबर।शहर के रामलीला मैदान में नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय रामलीला के दूसरे दिन का मंचन हुआ। उद्घाटन नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह, रेड क्रास की सचिव डॉ. विभा कुमारी, रामलीला समिति के सचिव शंभूनाथ प्रसाद, कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलिप कुमार गुप्ता, शंभूनाथ प्रसाद, शंभुनाथ केसरी, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सुरेश सिंह, सह कोषाध्यक्ष बिष्णु शंकर, अवधेश कुमार, राम कुमार, मनोज कुमार सिंह, गिरीश बाबू, राकेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से भगवान की आरती कर किया।
इस अवसर पर नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि रामलीला समिति का यह आयोजन सनातन संस्कृति को मानने वाले के लिए गौरव का विषय हैं। रामलीला के माध्यम से कलाकार रामायण के जीवंत प्रस्तुति कर हम सबको अपनी परंपरा व संस्कृति से जोड़ने का काम कर हैं। आज प्रतिकूल मौसम के बावजूद काफी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित हुए।जो भक्तो के सनातन प्रेम को दर्शाता है। कोषाध्यक्ष मदन प्रसाद ने कहा कि रामलीला के प्रचार-प्रसार ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यापक रूप से किया जा रहा है, ताकि लोगों सपरिवार इस आयोजन में भाग लेकर रामलीला देखे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई नही हो। इसलिए महिला पुरुष दर वोलेंटियर तैनात हैं।
रामलीला के दूसरे दिन वृंदावन की प्रसिद्ध रामलीला मंडली द्वारा रावण जन्म, रावण तपस्या, मेघनाथ दिग्विजय एवं पृथ्वी पुकार की मनोरम प्रस्तुति की गई। रामलीला को देखने के लिए महिला-पुरुष भक्त श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमडी रही। इस अवसर पर सचिव शंभु नाथ प्रसाद, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, विष्णु शंकर, संरक्षक मंडल के डॉ. कुमार द्विजेंद्र, समिति के वरीय सलाहकार मेजर राणा प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष शंभूनाथ केसरी, रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी, राम कुमार सिंह, संजीव कुमार पांडेय, कृष्ण कुमार (पत्रकार), अवधेश कुमार पांडेय, राम कुमार सिंह, चौधरी सुरेश सिंह, जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राम सुरेश सिंह, योगेन्द्र सिंह, मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार, बुटाई जी, संजीव सिन्हा, ओपी कश्यप, अनिल राज, कन्हैया जी, मिथलेश कुमार, राकेश कुमार (शिक्षक), मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज सिंह के अलावे समिति के सभी संरक्षक मंडल, तेजस एवं सनातन के सभी सदस्य उपस्थित रहे। मंगलवार को रामलीला में रामजन्म, विश्वामित्र आगमन एवं ताड़का वध की मनोरम प्रस्तुति होगी।
