RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह (अनंतिम) केन्द्रीय बजट में किए गए अनुमान से 1.35 लाख करोड़ रुपये यानी 7.40 प्रतिशत अधिक रहा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 21 अप्रैल।वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़े दर्शाते हैं कि शुद्ध संग्रह 19.58 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वित्तीय वर्ष 2022-23 के 16.64 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध संग्रह की तुलना में 17.70 प्रतिशत अधिक है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर राजस्व का बजटीय अनुमान (बीई) 18.23 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था, जिसे संशोधित किया गया और संशोधित अनुमान (आरई) 19.45 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किया गया। अनंतिम प्रत्यक्ष कर संग्रह (रिफंड का शुद्ध) बजटीय अनुमान से 7.40 प्रतिशत और संशोधित अनुमान से 0.67 प्रतिशत अधिक हो गया है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रत्यक्ष करों का सकल संग्रह (अनंतिम) (रिफंड के समायोजन से पहले) 23.37 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में 19.72 लाख करोड़ रुपये के सकल संग्रह की तुलना में 18.48 प्रतिशत अधिक है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम)11.32 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि और पिछले वर्ष के 10 लाख करोड़ रुपये के सकल कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 13.06 प्रतिशत अधिक है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह (अनंतिम) 9.11 लाख करोड़ रुपये का रहा, जोकि पिछले वर्ष के 8.26 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध कॉरपोरेट कर संग्रह की तुलना में 10.26 प्रतिशत अधिक है
वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम) 12.01 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 9.67 लाख करोड़ रुपये के सकल व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 24.26 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) (अनंतिम) 10.44 लाख करोड़ रुपये का रहा और इसमें पिछले वर्ष के 8.33 लाख करोड़ रुपये के शुद्ध व्यक्तिगत आयकर संग्रह (एसटीटी सहित) की तुलना में 25.23 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है।
वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 3.79 लाख करोड़ रुपये के रिफंड जारी किए गए हैं, जोकि वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी किए गए 3.09 लाख करोड़ रुपये के रिफंड की तुलना में 22.74 प्रतिशत अधिक है।

Related posts

भोजपुर: शाहपुर से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम में शामिल होंगे धर्मेंद्र 

rktvnews

भोजपुर:पुलिस ने किया तीन अपहृतों को बरामद व तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:आनंद इंटरनेशनल स्कूल धमार में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

गोपालगंज:जिला निर्वाचन पदाधिकारी और एसपी ने वरीय पदाधिकारियों संग मतदान प्रतिशत बढ़ाने को ले मतदाताओं के बीच लगाया चौपाल।

rktvnews

06 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment