RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि भाजपा जिला कार्यालय सहित मंडलो मे मनाई गई।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य,पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की छठी पुण्यतिथि को भाजपा द्वारा मनाया गया।
मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे हुआ। भाजपा जिला कार्यालय मे नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा अटल जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, हरेन्द्र पांडेय,प्रहलाद राय,रामदिनेश यादव,राजकुमार कुशवाहा, अरविन्द पांडेय,संतोष चंद्रवंशी, हरेराम चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,अशोक सिंह,विभु जैन,जयंत किशोर,रवि कुमार, दीपक सिंह,प्रतीक चंद्रवंशी सहित कार्यकताओं ने श्रद्धांजलि दी।
उक्त अवसर पर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व सभी नेताओं से अलग था।उनके व्यक्तित्व को विपक्षी भी कायल थे। आज के राजनीतिक परिपेक्ष्य मे ऐसे नेताओं की कमी है।
वहीं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री का योगदान नव भारत के निर्माण मे महती भूमिका है।उनके द्वारा किए गए कार्य को लोग आज भी याद करते है।पार्टी को मजबुत करने और पहली बार केन्द्र मे भाजपा सरकार बनाने का श्रेय भी वाजपेयी जी को जाता है।
भाजपा नेता हरेन्द्र पांडेय,धीरेन्द्र सिंह,रामदिनेश यादव आदि ने भी उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हे भारतीय राजनीति का महिषी और विकास पुरूष कहा।

Related posts

फासीवादी साम्प्रदायिक विभाजनकारी संस्कृति के खिलाफ जनता के एका के लिए : होने जा रहा जसम का राष्ट्रीय सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम के समक्ष नागरिक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले मिल्की अनाईठ एवं झोपड़पट्टी के लोगो ने किया धरना प्रदर्शन।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने RAPID RESPONSE RIDERS को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर : पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच होगी : मुख्यमंत्री 

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ संयुक्त अभियान।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

rktvnews

Leave a Comment