RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)22 सितंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को पटना स्थित डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का उद्घाटन किया। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरियाँ, 269 रोचक वैज्ञानिक प्रदर्श और 4D थियेटर आकर्षण के प्रमुख केन्द्र हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साइंस सिटी के निर्माण कार्य का हमने कई बार निरीक्षण किया है। इसे आधुनिकतम तकनीकों और नवीन विचारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह विज्ञान और नवाचार का ऐसा आधुनिक केन्द्र बनेगा जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को समझने के लिए यह एक आकर्षक और अनूठा स्थल सिद्ध होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साइंस सिटी महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम जी के प्रति बिहार सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है।

Related posts

भोजपुर एसपी आवास के सामने रात्रि में घटित चोरी की घटना का उद्भेदन,4 गिरफ्तार।

rktvnews

भाजपा बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा का पटना जाने के दौरान आरा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

एलईडी वैन से ग्राम पंचायतों तक पहुंचेगी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी!जिला कलक्टर ने प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने सैन्य नर्सिंग सेवा की अतिरिक्त महानिदेशक का कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

महाराजा कालेज में एनडीआरएफ ने भूकंप से बचाव हेतु किया मॉक ड्रिल प्रदर्शन।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment