RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरीक्षा

बिना किसी बाधा न गड़बड़ी के पूरी कराई जाएगी परीक्षा : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

नारनौल/महेंद्रगढ़ 16 अक्टूबर। प्रदेश में 21 व 22 अक्टूबर को ग्रुप डी के लिए होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के दौरान जिला महेंद्रगढ़ में भी 41 केंद्र बनाए जाएंगे। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का पूरा सहयोग करेंगे। ये निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ सीईटी परीक्षा को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 41 परीक्षा केंद्रों पर प्रति शिफ्ट लगभग 20500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन कुल चार शिफ्ट होंगी। इन सभी परीक्षार्थियों की सुरक्षा व आवागमन की व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
डीसी ने बताया कि जिला की धर्मशाला, सराय व रेस्ट हाउस में ठहरने वालों की पूरी सूचना जिला प्रशासन को रहेंगी। सर्विस प्रोवाइडर के सभी कर्मचारियों की वैरिफिकेशन होगी।
पिछली बार की तरह परीक्षा बिना किसी बाधा व गड़बड़ी के पूरी कराई जाएगी। परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा। जिला में 383 बसों की जरूरत होगी‌‌। सभी एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। यातायात में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की जाएंगी। आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। यूरेका पब्लिक स्कूल में कंट्रोल रूम होगा‌।
इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, महेंद्रगढ़ के एसडीएम हर्षित कुमार, नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डॉ मंगल सैन, रोडवेज जीएम नवीन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, एनटीए सिटी कोर्डिनेटर मधु कौशिक, डिप्टी सिटी कोर्डिनेटर डिंपल कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

खैरागढ़ : इंदिरा कला संगीत विवि, खैरागढ़ को ए ग्रेड दिलवाना प्राथमिकता : डा. लवली शर्मा

rktvnews

भोजपुर:मशरूम उत्पादन से ग्रामीण महिलाओं का होगा आर्थिक विकास:कृषि वैज्ञानिक डा राम नरेश

rktvnews

भोजपुर: सत्ता का दुरुपयोग कर सरकारी जमीन पर कब्जा निंदनीय: रघुपति यादव

rktvnews

छत्तीसगढ़ : पीएम आयुष्मान वय-वंदना कार्ड बनाने में छत्तीसगढ़ देश में 5वें स्थान पर।

rktvnews

भोजपुर:वीर बाल दिवस के अवसर पर भाजपा भोजपुर द्वारा हुए विभिन्न कार्यक्रम : दुर्गा राज

rktvnews

भोपाल:प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा प्रदेश में सांस्कृतिक अभ्युदय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment