RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:तीसरा राज्य स्तरीय फुटबॉल बालक व बालिका वर्ग टूर्नामेंट का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 दिसंबर। स्थानीय रमना मैदान के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में तीसरा राज्य स्तरीय फुटबॉल बालक व बालिका वर्ग टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। इस टूर्नामेंट में भोजपुर के अलावा समस्तीपुर लखीसराय व जमुई की टीम ने हिस्सा लिया। असाइनमेंट के स्पॉन्सर्ड गोल्डन बेबी फुटबॉल एकेडमी व आयुरेका दवा कंपनी रही। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन डीपीएस के डायरेक्टर हरेंद्र प्रसाद सिंह, संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के प्राचार्य डॉ अर्चना सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करवा फुटबॉल को कीक मार कर किया। इस टूर्नामेंट के दौरान तीन मैचों का आयोजन हुआ जिसमें पहला मैच ग्रासरूट भोजपुर व जमुई के बीच हुआ जिसमें भोजपुर की टीम विजेता रही। वहीं दूसरा मैच सीनियर वर्ग के बालक के बीच हुआ जिसमें भोजपुर व जमुई के बीच मैच हुआ जिसमें भोजपुर ने जमुई को एक गोल हराया वहीं बालिका वर्ग में तीसरा मैच का आयोजन हुआ।इसमें समस्तीपुर जिसमें भोजपुर व एकलव्य समस्तीपुर के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें एकलव्य समस्तीपुर की टीम विजय रही। इस टूर्नामेंट में अलग-अलग मैचों के लिए ग्रासरूट के अंश सीनियर बालक वर्ग में पियूष व सीनियर बालिका वर्ग में शिवांगी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड ग्रासरूट की सिम्मि व सीनियर बालक वर्ग में अमृत को दिया गया। मैच में निर्णायक की भूमिका में राजकुमार, नंद गोपाल सिंह व सुनील कुमार रहे। वही जीते हुए खिलाड़ियों को आर‌एएफ कमांडेंट अश्वनी कुमार झा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। मौके पर गोल्डन बेबी फुटबॉल अकादमी के कोच विनीत गौतम आयुरेका के फाउंडर देवेंद्र सिंह को फाउंडर प्रशांत सिंह
गोल्डन बेबी के सदस्य समसाद, कुमार विजय, रजनीश पाठक, उमेश (पूर्व रणजी प्लेयर) वेट लिफ्टिंग कोच मुकेश कुमार साथ में समाजसेवी अजीत सिंह बिहार छात्र संसद वार्ड कमिश्नर विक्रमा पासवान जदयू नेता अभय सिंह विष्ट ; यशवंत सिंह डीपीएस इंटरनेशनल के डायरेक्टर अंकुर आनंद जी भी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक, सभी 65 डिलिवरी सेंटर (स्वास्थ्य केन्द्र) में एन.बी.सी.सी (न्यू बेबी केयर कॉर्नर) बनाने, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के सुदृढ़ीकरण के दिए निर्देश।

rktvnews

बिहार सरस मेला: महिला उद्यमियों की सफ़लताओ की गढ़ रहा नई कहानी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 21 लाख महिलाओं के खाते में 10 हजार 10 हजार रुपए की राशियों का किया अंतरण।

rktvnews

भोजपुर:हर्ट डिज़ीज,बीपी,शुगर को कंट्रोल के लिए खान-पान के साथ टहलना जरुरी : डा अमित जयसवाल

rktvnews

नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने कुल्हड़िया और चांदी में किया विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment