RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संभावना स्कूल में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला शुरू,सीमा पर तैनात सैनिकों भाइयों को भेजी जाएगी राखी।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।शुभ नारायण नगर, मझौंवा स्थित ‘शांति स्मृति’ संभावना आवासीय उच्च विद्यालय के जुबली हॉल में गुरुवार को संभावना स्कूल एवं सर्जना न्यास के संयुक्त तत्वावधान में चार दिवसीय राखी मेकिंग कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र एवं प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया । संचालन कला शिक्षक संजीव सिन्हा ने किया।
प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने बताया कि कार्यशाला 24 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 25 अगस्त को विद्यालय परिसर में बच्चों द्वारा निर्मित राखियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।बेहतर राखियों का चयन कर देश की सीमाओं पर तैनात सैनिक भाइयों को भेजा जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट राखी बनाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि बहनों द्वारा स्वयं बनाई गई राखियों में स्नेह, प्रेम और कला की विशेष भावना जुड़ी होती है। बच्चों द्वारा बनाई गई राखियां उनके भाईयों के साथ-साथ देश की रक्षा में तैनात जवानों तक भी पहुंचाई जाएंगी साथ ही राखियों के माध्यम से सैनिक भाइयों के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की जाएगी।कला शिक्षक विष्णु शंकर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर विद्यालय के उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:साप्ताहिक समर कैंप का हुआ शुभारंभ, प्रतिभा विकसित करने का सुनहला अवसर: डॉ निरुपमा सिंह

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2025 में भारत के दूरसंचार नवाचार और 6G विजन को प्रदर्शित करते हुए ‘डिजिटल संचार’ पर विषयगत सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

बक्सर: नशा सेवन से इंसान की सेहत और जिंदगी होती है बर्बाद: कर्नल रितेश रंजन

rktvnews

बागपत:परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

rktvnews

सूरजपुर: रीपा खोपा में प्लास्टिक बॉटल व पेंट जार निर्माण इकाई द्वारा समूह की महिलाओं के जीवन में आई खुशियां

rktvnews

दलित मोर्चा भोजपुर इकाई ने दिया एक दिवसीय धरना।

rktvnews

Leave a Comment