RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और पारदर्शी संचालन को प्राथमिकता देंगे : संजय कुमार

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।आरा बार एसोसिएशन के सचिव पद के प्रत्याशी संजय कुमार उर्फ अतुल प्रकाश ने अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो बार एसोसिएशन का संचालन पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाएगा। उनका मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करना और बार की गरिमा एवं प्रतिष्ठा को और मजबूत करना होगा। इन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि बार एसोसिएशन के कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और प्रत्येक अधिवक्ता की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना जाए। उन्होंने कहा कि वे केवल और केवल अधिवक्ताओं के मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और हितों के लिए कार्य करने का वादा करते हैं। इन्होंने सभी अधिवक्ताओं से सहयोग और समर्थन की अपील की।

Related posts

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारत टेलीकॉम 2025 का उद्घाटन किया,भारत की निर्यात क्षमता का उल्‍लेख किया।

rktvnews

देहरादून: वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मुकेश कुमार की सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन।

rktvnews

रांची : राज्यपाल ने झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति नवनीत कुमार को दिलाई शपथ।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने श्रीमती चारुमती निर्वाण की बाघों पर आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़ का मत्स्य बीज हब बना कांकेर।

rktvnews

Leave a Comment