RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:कृषि विविधीकरण से किसानों की आय और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल : प्रो.सुरेंद्र प्रसा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग में “बिहार के आर्थिक विकास में कृषि विविधीकरण की भूमिका : भोजपुर जिले का एक अध्ययन” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. अनवर इमाम ने की, जबकि संचालन डॉ. शशिभूषण राय ने किया।
संगोष्ठी के मुख्य वक्ता टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय के प्रो. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि कृषि विविधीकरण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण के साथ बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्यपालन तथा अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। इससे किसानों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिलेंगे और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। शोधार्थी मनीषा कुमारी ने भोजपुर जिले में कृषि विविधीकरण की वर्तमान स्थिति, संभावनाओं एवं चुनौतियों पर अपने शोध के प्रमुख बिंदु प्रस्तुत किए।
भोजपुर जिले के मसाढ़ गांव के पूर्व मुखिया श्रीकुमार सिंह की पोती तथा पूर्व पैक्स अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह (पप्पू सिंह) एवं लीला देवी की पुत्री मनीषा कुमारी ने अपने पीएचडी शोध कार्य का फाइनल वाइवा सफलतापूर्वक प्रस्तुत किया। उनकी इस उपलब्धि को परिवार एवं क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन प्रो. ललित सागर सहित अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक, शोधार्थी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ली योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को किया रवाना।

rktvnews

हनुमानगढ़:विधानसभा आम चुनाव-2023 अंतर्गत गठित प्रकोष्ठो कि बैठक हुई आयोजित।

rktvnews

रामगढ़ :मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग झारखंड सरकार रामदास सोरेन ने किया रामगढ़ जिले का दौरा।

rktvnews

भोजपुर:कोरी ग्राम के लक्ष्मी उत्सव भवन में 180 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित।

rktvnews

Leave a Comment