RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान समारोह के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक को रु 51000 से होंगे सम्मानित : प्रो नंद जी दूबे

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।प्रतिभा खोज समिति कोईलवर प्रखंड द्वारा आयोजित डा प्रभा सिन्हा शिक्षक सम्मान 2026 समारोह का आयोजन 4 सितंबर को विद्या भवन सभागार में आयोजित होगा। जिसकी अध्यक्षता प्रो नंद जी दुबे करेंगे। जिसकी तैयारी को लेकर आज समिति की बैठक संस्थापक आनंद मोहन सिंहा के अस्पताल रोड स्थित आवास पर हुआ। संस्थापक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि समिति 1994 से गरीब और मेधावी बच्चों के लिए शिक्षा चिकित्सा पर आधारित कार्य करते आ रही है। अब बच्चों के भाग्यविधाता शिक्षकों को भी सम्मान करने का निर्णय करने का आयोजन तीन साल से चल रहा है और इस बार चौथा आयोजन है।कई मानदंड बनाए गए हैं आहर्ता पूरा करने वाले शिक्षक को अंग वस्त्र प्रमाण पत्र और राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित सभी जिम्मेदारी सौंपी गई है समिति के अध्यक्ष डॉक्टर प्रतीक ने बताया कि इस आयोजन में 10 प्लस टू के आरा नगर निगम क्षेत्र के विद्यालयों से चयनित एक छात्र या छात्रा तात्कालिक भाषण में सम्मिलित होंगे। दिशा निर्देश जो इस समय जो टॉपिक मिलेंगे उसी पर 3 मिनट बोलने का समय निर्धारित है। चयनित प्रतिभागियों प्रथम द्वितीय तृतीय और शांतवना पुरस्कार की राशि प्रमाण पत्र अंग वस्त्र देने की व्यवस्था है। आयोजन के मुख्य वक्ता प्रो जंग बहादुर पांडे रांची वि.वि.होंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम और समापन जन गण मन से होगा। महासचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि अभी तक तीन शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया जा चुका है।यह चौथी बार हो रहा है। आयोजन शिक्षक दिवस 5 सितंबर के पूर्व संध्या यानी 4 सितंबर को होगा। इस बैठक में प्रो नंद जी दुबे प्रो जंग बहादुर पांडे डॉ प्रतीक कुमार डॉक्टर निर्मल कुमार सिंह सुमन कुमार आनंद मोहन सिंहा राजेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, अंजलि, राजेंद्र त्यागी, कई महिला और छात्राएं भी उपस्थित रही। महासचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

आवास योजना में गबन की अभियुक्त गई जेल।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त ने किया गोला प्रखंड का दौरा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 1 मार्च, 2024 को कर्नाटक में धारवाड़ का दौरा करेंगे।

rktvnews

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

Leave a Comment