
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।हिंदू जागरण, आरा (भोजपुर) के तत्वावधान में बुधवार को मीरगंज स्थित श्री मां विंध्यवासिनी मैरिज हॉल में अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की साझा ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ राष्ट्र की एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक सुरेंद्र सिन्हा ने की, जबकि संचालन दुर्गेश सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह-संयोजक सोना लाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अखंड भारत केवल भौगोलिक अवधारणा नहीं, बल्कि साझा सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत की भावना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी को मजबूत करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में हिंदू जागरण मंच के सह-संयोजक विशाल सिंह, रोहित सिंह बजरंगी, अरुण गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सनातनप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान राष्ट्र एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता और एकता का भाव देखने को मिला। समापन के अवसर पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।

