RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक फोरलेन बनने का रास्ता साफ जनहित की हुई जीत : डा जीतेन्द्र शुक्ल

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।शहर के जनहित से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाने वाले पूर्व निगम पार्षद एवं समाजसेवी डॉ. जितेंद्र शुक्ल एक बार फिर अपनी जुझारू कार्यशैली के कारण चर्चा में हैं। चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक की सड़क को फोरलेन बनाने की मांग को लेकर उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। आखिरकार उनकी पहल और लगातार प्रयासों का परिणाम सामने आया और अब इस मार्ग का निर्माण फोरलेन सड़क एवं नाला निर्माण के साथ कराया जा रहा है। यह सड़क आरा शहर के लिए महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। इस मार्ग पर पुलिस लाइन, अग्निशमन कार्यालय, परिवहन कार्यालय, कृषि भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिष्ठान स्थित हैं। बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन भी इस सड़क से होता है। सड़क के दोनों ओर पर्याप्त सरकारी भूमि उपलब्ध होने के बावजूद प्रारंभ में इसे फोरलेन के बजाय महज चौड़ीकरण तक सीमित किए जाने की बात सामने आई थी।
डॉ. जितेंद्र शुक्ल ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर इस मुद्दे को जनहित का विषय बनाया और फोरलेन निर्माण की मांग को लेकर पथ निर्माण विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को लगातार पत्राचार किया। उन्होंने सड़क के साथ नाला निर्माण की मांग भी प्रमुखता से उठाई।उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पूर्व सांसद आर.के. सिंह, सभापति अवधेश नारायण सिंह तथा तत्कालीन जिलाधिकारी समेत संबंधित अधिकारियों से भी पत्राचार कर सड़क की उपयोगिता और भविष्य की जरूरतों को सामने रखा।लंबे संघर्ष के बाद अब चंदवा मोड़ से पश्चिमी ओवरब्रिज तक सड़क का फोरलेन निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है। नाला निर्माण को भी योजना में शामिल किए जाने से सड़क की उपयोगिता और बढ़ने की उम्मीद है।डॉ. जितेंद्र शुक्ल का यह संघर्ष उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है, जो समाज और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आवाज उठाना चाहते हैं। जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और लगातार प्रयास ने यह संदेश दिया है कि ईमानदारी, धैर्य और जुझारूपन के साथ उठाई गई आवाज देर से सही, लेकिन असर जरूर छोड़ती है।

Related posts

चतरा:उपायुक्त ने किया कान्हाचट्टी प्रखंड का निरीक्षण एवं आयोजित किया जनता दरबार।

rktvnews

जिलाधिकारी सारण ने स्वतंत्रता दिवस पर चौकीदार मृतकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र सहित आपदा आश्रित के बीच अनुग्रह राशि एवं जिले के इंटर व मैट्रिक के टॉपर छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के मुख्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

01 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

दिव्यांगता अभिशाप नहीं, अपने हौसले और जज्बे से पाई जा सकती है विजय।

rktvnews

बिहार:भोजपुर : शाहपुर मे दीपावली व छठ के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment