RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र और आवास की प्रतीकात्मक चाबी वितरित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र एवं पूर्ण आवास की प्रतीकात्मक चाबी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पटना के बापू सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं बिहार के मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही। भोजपुर जिले के लाभुक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।
जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त, भोजपुर ने की। कार्यक्रम में जिले के कुल 15 लाभार्थियों ने भाग लिया। इनमें पांच नए स्वीकृत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा आवास निर्माण पूरा कर चुके पांच लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए आवास की प्रतीकात्मक चाबी प्रदान की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने लाभार्थियों को आवास निर्माण पूरा करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आवास निर्माण के दौरान तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं का ध्यान रखने तथा योजना से प्राप्त सहायता राशि का सदुपयोग करते हुए गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित एवं टिकाऊ आवास बनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान हसनपुर पंचायत की लाभार्थी सोनी देवी, शोभा देवी, आशा देवी, वीर बहादुर शर्मा एवं सुनील शर्मा को आवास निर्माण पूर्ण होने पर उप विकास आयुक्त द्वारा प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी प्रदान की गई।कार्यक्रम में जिला समन्वयक रंजय बैठा, जिला एमआईएस पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी, नमामि गंगे, भोजपुर सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान:राज्यपाल ने ली विशेष समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:जग्गूडीह आर्टिजन क्लस्टर (डोकरा) का उप विकास आयुक्त द्वारा निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: नशा सेवन से इंसान की सेहत और जिंदगी होती है बर्बाद: कर्नल रितेश रंजन

rktvnews

उत्तर प्रदेश:पंच प्रण थीम पर जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम हुआ आयोजित, युवाओं को दिलाई पंच प्रण का संकल्प।

rktvnews

माथे पर पगड़ी और गले में चुनरी धारण कर पारंपरिक रूप से किया मां दुर्गा का विसर्जन।

rktvnews

सारण :30वर्षों के बाद विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित कार्यालय परिचारी को उच्चतर वर्ग में किया गया पदोन्नत।

rktvnews

Leave a Comment