RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर को मिला नया जिलाधिकारी, मनेश कुमार मीणा ने संभाला पदभार।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 अगस्त।भोजपुर जिले को नया जिला पदाधिकारी मिल गया है। वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मनेश कुमार मीणा ने गुरुवार को विधिवत रूप से भोजपुर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने उन्हें पदभार सौंपा। इसके साथ ही भोजपुर में प्रशासनिक नेतृत्व की नई पारी शुरू हो गई।
पदभार ग्रहण करने के बाद नए जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने जिले के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि भोजपुर में विकास की रफ्तार को और तेज करना तथा बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी।
मनेश कुमार मीणा इससे पहले पटना में निदेशक, BRISDC के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक अनुभव के साथ भोजपुर की जिम्मेदारी संभालने वाले नए जिलाधिकारी के सामने जिले में विकास कार्यों को गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।नए डीएम के पदभार ग्रहण के साथ ही जिले में प्रशासनिक स्तर पर नई कार्यशैली और नई प्राथमिकताओं को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं।

Related posts

भोजपुर:श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की भोजपुर इकाई ने राष्ट्रपति को भेजा सात सूत्री मांग पत्र,जिलाधिकारी को किया सुपुर्द।

rktvnews

उत्तराखंड:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड के आम चुनाव में जीत के लिए क्रिस्टोफर लक्सन को हार्दिक बधाई दी।

rktvnews

बक्सर:विश्व तम्बाकु निषेध दिवस पर जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

rktvnews

Leave a Comment