RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:गोवा नेशनल गेम्स में मुकेश कुमार तकनीकी पदाधिकारी (रेफरी ) नियुक्त।

मुकेश कुमार

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर। दिनांक 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर 2023 तक गोवा में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय खेल भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार भारोत्तोलक संघ के संयुक्त सचिव सह प्रशिक्षक , भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ सचिव,बड़हरा प्रखंड, बड़का लौहर निवासी मुकेश कुमार को तकनीकी पदाधिकारी ( रेफरी )के रूप में नियुक्त किया गया है। ज्ञातव हो की इससे पहले भी मुकेश कुमार राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं 36वे नेशनल गेम्स गुजरात में मुकेश कुमार बिहार भारोत्तोलन टीम के दल प्रबंधक के रूप मे भाग लिये थे
ग़ौरतलब है कि उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 26 अक्टूबर को होना है 43 खेल स्पर्धा का आयोजन गोवा के 28 स्थान पर होना है नेशनल गेम्स भारत काओलंपिक गेम की तरह होता है जिसमें देश के चुनिंदा खिलाड़ी ही भाग लेते हैं प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों के लगभग 10000 खिलाड़ी एवं 1000 तकनीकी प्राधिकारी भाग लेगें जिसमें बिहार के बिभिन्न खेलों से मात्र दो तकनीकी पदाधिकारी ( रेफरी ) की भूमिका में नजर आएंगे जिसमे भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए बिहार बेगुसराय निवासी रजनीश भास्कर (इंटरनेशनल रेफरी लेवल-1 ) जुरी एवं भोजपुर से मुकेश कुमार (राष्ट्रीये रेफरी लेवल-1) को नियुक्त किया गया है मुकेश कुमार भोजपुर जिले से किसी भी खेल के पहले रेफरी है जो नेशनल गेम्स मे रेफरी की भुमिका अदा करेंगे
राष्ट्रीय खेलों के रेफरी नियुक्त होने पर बिहार भारोत्तोलक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी ,सचिव सुरेश प्रसाद सिह, जिला खेल प्राधिकारी भोजपुर एवं संघ के तकनीकी प्राधिकारी अरुण कुमार, सतीश कुमार , सुरज वर्मा, उपेन्द्र कुमार, मो जैनुल खेल कार्यलय, भोजपुर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद , भोजपुर जिला एथलेटिक्स सचिव शयशवंत सिह , भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष राम दिनेश यादव, कुमार मंगलम , सतोष कुमार,विकाश जी, पंकज शर्मा ,रजनीश पाठक, भोजपुर आर्चरी एकाडमी के कोच नीरज सिह, एव अन्य . जिला संघ पदाधिकारी तथा खेल प्रेमी ने मुकेश कुमार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस बात की जानकारी भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के संयोजक कुमार विजय ने दी।

Related posts

छत्तीसगढ़:मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए साकार करेंगे विकसित छत्तीसगढ़ का सपना- मुख्यमंत्री

rktvnews

बागपत:सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौत में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत धूमधाम से मनाया गया कन्या जन्मोत्सव।

rktvnews

राजस्थान बनेगा ‘सुजलाम सुफलाम’, डबल इंजन सरकार राजस्थान के विकास में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी :प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

भोजपुर: शाहाबाद कमिश्नरी निर्माण और आरा को मुख्यालय बनाने की उठाई गई मांग।

rktvnews

बक्सर: कम्पयूटराईजेशन-सह-डिजिटल कैमरा-सह-लाईव बेवकास्टिंग-सह-CVigil-सह-साईबर सिक्यूरिटी कोषांग के कार्यो की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय में चित्रांकन, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment