RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

पटना:मुख्यमंत्री ने डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 12 अक्टूबर। महान समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर कंकड़बाग के लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान में आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डॉ राम मनोहर लोहिया को नमन कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी
डॉ राम मनोहर लोहिया की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती पूजन, बिहार गीत एवं भजन-कीर्तन का गायन किया।

Related posts

भोजपुर:विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय लिया गया संकल्प : डा के एन सिन्हा

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

rktvnews

इंडस्ट्रियल क्लस्टर- भारत की ग्रीन हाइड्रोजन रणनीति का केन्द्र।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सारण पुस्तकालय एवं सारण गुरु से संबंधित बैठक।

rktvnews

पिथौरागढ़:डिग्री कॉलेज के पास बनेगा चिल्ड्रन पार्क, मेडिटेशन एरिया, ओपन जिम जिलाधिकारी रीना जोशी ने किया संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment