
RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )24 सितंबर। गिरिडीह जिला के शहरी क्षेत्रों में विधि व्यवस्था के संधारण एवं किसी भी घटना पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए कुल-30 मोटरसाईकिल के साथ RAPID RESPONSE RIDERS को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया गया।
Rapid Response Riders जिले के सभी अनुमण्डल क्षेत्र अंतर्गत तैनात रहकर विधि-व्यवस्था का त्वरित संधारण करेंगे। इसके अलावा समाहरणालय सभागार में आपका मोबाइल फिर से आपका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के तहत बरामद मोबाइल फोन को मोबाइल के वास्तविक धारक को हस्तगत कराया गया। गिरिडीह जिला अंतर्गत आम जनता का खोया हुआ मोबाइल फोन की खोजबीन कर बरामद करने के उद्देश्य से गिरिडीह पुलिस के द्वारा CEIR पोर्टल एव तकनीकी शाखा के सहयोग से कुल 113 मोबाइल फोन बरामद किया गया।
