RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर की चार महिला खिलाड़ी खेलो इंडिया के बिहार उत्कृष्टता केंद्र (भारोत्तोलन) के लिए चयनित,मिल रहा बधाई संदेश।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 मई। खेलो इंडिया योजना के तहत बिहार में कई खेलों के उत्कृष्ट केंद्र खोले जा रहे हैं, जिनमें भारोत्तोलन खेल को लेकर 23 और 24 अप्रैल को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में ट्रायल लिया गया ।जिसमे पूरे बिहार से लगभग 170 खिलाडियों ने भाग लियाl जिसमें 60 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन हुआ और इस 60 खिलाड़ियों में चार खिलाड़ी भोजपुर जिले से चयनित हुए । चयनित खिलाड़ियों के नाम नन्दनी कुमारी (45kg वर्ग), रागनी कुमारी,49kg, रूबी कुमारी (49kg वर्ग) एवं सोनाली कुमारी (49kg वर्ग) है । पूरी चयन प्रक्रिया बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक आईपीएस रवींद्रन शंकरन और बिहार भारोत्तोलन के नवनियुक्त मुख्य कोच द्रोणाचार्य हंसा शर्मा एव रॉकी कुमार के नेत्रत्व में पाटलिपुत्र खेल परिसर, पटना में अयोजित हुआ l चयनित खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य हंसा शर्मा के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनके रहने और भोजन की व्यवस्था भी सरकार के द्वारा की जाएगी। सभी खिलाडियो का प्रशिक्षण शिविर 2 मई से पाटलीपुत्रा स्पोर्टर्स कम्पलेक्स मे शुरू होगा।जिले से चुने सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकमनाएं देते हुए भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि हमें अपने खिलाड़ियों पर विश्वास है कि वो द्रोणाचार्य अवार्डी हंसा शर्मा से ट्रेनिंग लेकर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीये स्तर पर जिले और राज्य का नाम रौशन करेंगे।
भोजपुर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयास के लिए सचिव मुकेश कुमार ने बिहार वेटलिफ्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार केसरी ,सचिव उपेन्द्र कुमार और बिहार खेल प्राधिकरण के महानिदेशक आईपीएस शंकरन साहब की भूरी भूरी प्रंशसा की।
सभी चयनित खिलाडियो को भोजपुर जिला भारोत्तोलन संघ अध्यक्ष राम दिनेश यादव एवं खेल प्रेमी राम मुर्ती प्रसाद, यंशवंत सिंह, डा विजय गुप्ता, संतोष कुमार , कुमार मंगलम ,जय शंकर जी, अभय पान्डेय ने सभी खिलाडियो को बधाई और शुभकामनाये दीl इस बात की जानकारी संघ के संयोजक कुमार विजय ने दी।

Related posts

राजस्थान:देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भडाणा ने किया पदभार ग्रहण।

rktvnews

शराब के साथ दो गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

बड़ो के साथ बच्चो के उत्तम स्वास्थ्य के लिए मोटे अनाज बेहतर विकल्प:जिलाधिकारी

rktvnews

मानव अधिकार आयोग ने केरल की चार्टर्ड अकाउंटेंट लड़की की पुणे में उसकी कंपनी में अत्यधिक कार्यभार के कारण हुई कथित मौत का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री का जोधपुर दौरा!संत महात्मा हमारे जीवन में मार्गदर्शक की निभाते हैं भूमिका:मुख्यमंत्री

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बेंगलुरु के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण पूर्व पालन-पोषण हेतु बच्ची को किया सुपुर्द।

rktvnews

Leave a Comment