RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) साशी निकाय की बैठक संपन्न।

चतरा/ झारखण्ड 5 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में जिला पर्यटन संवर्धन परिषद (समिति) शासी निकाय की बैठक की गई।
बैठक में जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय द्वारा चतरा जिला अंतर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थलों के बारे में बताया गया कि इटखोरी मंदिर, कौलेश्वरी मंदिर, तमासीन जलप्रपात, बागेश्वरी मंदिर बलबल दुवारी, लक्ष्मणपुर भेड़ी फॉर्म डेम, गोवा जलप्रपात, खैवा – बनारू जलप्रपात, महादेव मठ पुराना राजा का किला अधिसूचित पर्यटक स्थलों में शामिल है।
तमासीन जलप्रपात में पर्यटकों के लिए सुरक्षित क्षेत्र में सेल्फी प्वाइंट, रेलिंग, पर्यटक सेड और गोवा जलप्रपात में पर्यटक सेड, पर्यटको के लिए पेय जल की व्यवस्था करने समेत कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। वहीं उक्त मौके पर वित्तीय वर्ष 2019 – 2020 में पर्यटन मद अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं के अध्तन स्थिति की भी बिंदवार समीक्षा की गई।
बैठक में कई नए पर्यटक स्थल को अधिसूचित पर्यटक स्थल में शामिल करने हेतु प्रस्ताव रखा गया।
उक्त बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी,अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, कार्यपालक दंडाधिकार सह विधि शाखा प्रभारी बिपिन कुमार दुबे समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

वैशाली:एक-एक घर परिवार में जाकर मतदाताओं को करें जागरूक:यशपाल मीणा

rktvnews

ग्रामीण महिलाओं द्वारा बनाई जा रही प्राकृतिक उत्पादों वाली बांस और रसायन मुक्त गंगातिरी अगरबत्ती।

rktvnews

सप्ताहिक सत्संग संगोष्ठी जिला कार्यालय पर आयोजित!सद्गुरु की भक्ति से मिलती है जीवन मुक्ति:श्रीकांत प्रधान

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर:डाक मतपत्रों की गणना संबंधी दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

लोकतंत्र की मर्यादाओं की तिलांजलि देकर सरकारी ताकत का किया जा रहा अवैध इस्तेमाल : शिवानंद तिवारी

rktvnews

Leave a Comment