RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)19 जनवरी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान पार्षद संजय सिंह के सरकारी आवास 22/ एम० स्ट्रैण्ड रोड पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी और नमन किया।
मुख्यमंत्री को विधान पार्षद संजय सिंह ने अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह, विधान पार्षद संजय सिंह, पूर्व सांसद एवं जदयू के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को कर रहा सुदृढ़।

rktvnews

भोजपुर : शराब के साथ दो गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, अंतर-विभागीय समन्वय से कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों के सुचारू क्रियान्वयन पर दिया गया निर्देश।

rktvnews

रायपुर : महतारी वंदन योजना : लक्ष्मी की बदल रही तकदीर।

rktvnews

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने सीएमपीडीआईएल की समीक्षा की।

rktvnews

अमर शहीद कवि कैलाश की आदम कद प्रतिमा का हुआ लोकार्पण!शहीद कभी मरते नहीं;डीआईजी नवीन चंद्र झा

rktvnews

Leave a Comment