RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सख्त कदम – जिले के ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर सुरक्षा उपाय तेज।

कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक संपन्न।

इंदौर/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)12 फरवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित कर त्वरित सुधार कार्य प्रभावी रूप से किए जा रहे हैं। चिन्हित स्थानों पर अस्थायी और स्थायी दोनों प्रकार की सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
ब्लैक स्पॉट पर सभी जरूरी कार्य कर उन्हें सुरक्षित बनाए जाने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीएम रोशन राय, अपर आयुक्त नगर निगम आकाश सिंह, एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा ब्लैक स्पॉट्स पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्माण एजेंसियों और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर तत्काल सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। समीक्षा में सामने आया कि जिले में कुछ नए ब्लैक स्पॉट्स चिन्हित हुए हैं, जबकि कई स्थानों पर सुधार कार्य होने से स्थिति बेहतर भी हुई है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार मॉनिटरिंग कर ऐसे स्थानों पर सुधार कार्य प्राथमिकता से कराए जा रहे हैं।
बैठक में बताया गया कि ब्लैक स्पॉट्स पर दुर्घटना रोकने के लिए तत्काल अस्थायी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, चेतावनी संकेत, बैरिकेडिंग, डिवाइडर निर्माण तथा अंधे मोड़ों पर विशेष संकेतक लगाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री वर्मा ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को लेकर संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि सभी अस्थायी सुरक्षा उपाय तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर संबंधित एजेंसियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जैसे ही किसी स्थान पर ब्लैक स्पॉट की जानकारी मिलती है, वहां तत्काल टीम भेजकर पहले अस्थायी सुरक्षा उपाय लागू किए जाये, उसके बाद जल्द ही स्थायी समाधान की दिशा में कार्य शुरू किया जाए। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। इसके लिए ब्लैक स्पॉट्स की पहचान, सुधार और निगरानी की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खेकड़ा तहसील संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।

rktvnews

भोजपुर में गंगा नदी में मछलियों के पुनर्स्थापन के लिए रिवर रैचिंग कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

विरोध का पाखंड : 1975 की  इमरजेंसी के साथ खड़ा था संघ और जनसंघ।

rktvnews

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि, गव्य विकास, पशुपालन, भूमि-संरक्षण, सहकारिता, सांख्यिकी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न!किसान क्रेडिट कार्ड योजना को शत प्रतिशत करें पूर्ण:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

सारण: लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment