RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखंड 5 अक्टूबर।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त चतरा अबु इमरान के निर्देशानुसार डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का की अध्यक्षता में उच्च न्यायालय/ मानवाधिकार(राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग) एवं लोकायुक्त से संबंधित मामले में लंबित वादों की समीक्षा बैठक की गई।
बैठक में उच्च न्यायालय झारखंड में जिले के वादों को ससमय निबटारा के लिए डीआरडीए निदेशक ने लंबित वादों की विभागवार व अंचलवार समीक्षा की।
डीआरडीए निदेशक ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के मामलों को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन के कार्य में तेजी लाई जाये। न्यायालय के लंबित मामलों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने गंभीर और जटिल मामलों को अविलंब निष्पादित करने की बात कही।
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाईक, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, कार्यपालक दंडाधिकार सह विधि शाखा प्रभारी बिपिन कुमार दुबे, अंचल अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गया:बिहार हेल्थ एप्लीकेशन “विजनरी योजना फ़ॉर ऑल भव्या”का शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद के निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भारत 77वें कान फिल्म महोत्सव (14-25 मई) में भाग लेगा।

rktvnews

बैंकॉक, थाईलैंड में आईएनएस कदमत्त।

rktvnews

भोजपुर:नाबार्ड स्थापना दिवस पर पूर्व सांसद का सम्मान।

rktvnews

Leave a Comment