RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

ट्राई ने “लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से संबंधित मुद्दे” पर जारी किया परामर्श पत्र।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली,17अप्रैल।भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज नई दिल्ली में “लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग से संबंधित मुद्दों” पर एक परामर्श पत्र (सीपी) जारी किया है।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने दिनांक 07.03.2022 को जारी एक निर्देश के जरिये ट्राई अधिनियम, 1997 की धारा 11(1)(ए)(i) के तहत ड्राइव-इन थिएटर एप्लिकेशन हेतु नई सेवा प्रदाता शुरू करने की आवश्यकता और उचित समय को लेकर प्राधिकरण की सिफारिशें मांगी थीं।

महत्वपूर्ण है कि लो-पॉवर शॉर्ट रेंज एफएम रेडियो प्रसारण, ध्वनि प्रसारण का एक प्रभावी तरीका है जो सीमित दायरे में ध्वनि को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाने में सक्षम है। इस तरह का ध्वनि प्रसारण का इस्तेमाल ड्राइव-इन थिएटर, अस्पताल रेडियो से जुड़ी सेवाओं में, मनोरंजन पार्कों में, व्यापार परिसर में, करीबी सामुदायिक स्थलों जैसे आवासीय परिसर, छोटे आवास, स्थानीय कार्यक्रम जैसे एयर शो, खेल के आयोजन आदि में किया जाता है।

ज्ञात हो कि यह परामर्श पत्र लो पावर स्मॉल रेंज एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों पर हितधारकों की टिप्पणियों/विचारों को प्राप्त करने के लिए तैयार किया गया है। हितधारक 15 मई, 2023 तक परामर्श पत्र पर अपनी लिखित टिप्पणियां भेज सकते हैं। जवाबी-टिप्पणियां (यदि कोई है तो) को 29 मई 2023 तक प्रस्तुत की जा सकती हैं। टिप्पणियों और जवाबी-टिप्पणियों को ईमेल आईडी advbcs-2@trai.gov.in और jtadvbcs-1@trai.gov.in पर इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजा जा सकता है। परामर्श पत्र का पूरा हिस्सा ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है।

Related posts

बालू माफियाओं पर चौतरफा प्रहार! जिलाधिकारी भोजपुर के “मिशन प्रहार” का हिस्सा बना सारण जिला प्रशासन,की संयुक्त छापेमारी।

rktvnews

वाराणसी:भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने किया आँखों का दान, पूर्व में दान कर चुके हैं बीएचयू को अपना शरीर।

rktvnews

भोजपुर जिले के नारायणपुर थाने ने घटना को अंजाम देने के पूर्व ही 2 युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:नई स्थानांतरण नियमावली शिक्षकों और अभिवंचित वर्ग के बच्चों के शिक्षा में बाधक है : जिला सचिव धर्म कुमार

rktvnews

भोजपुर : बारिश में छाता तथा रेनकोट के साथ राहुल तिवारी व समर्थकों ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:यादव विद्यापीठ आरा में एनसीसी कैडेट के साथ हुआ योगाभ्यास।

rktvnews

Leave a Comment