RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:”मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पटना बना विजेता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर।आज बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग, शिक्षा विभाग एवं जिला प्रशासन भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “मशाल” कबड्डी बालिका वर्ग (अण्डर 14-16) खेल प्रतियोगिता का दुसरा दिन का मैच आरा खेल भवन सह व्यामशाला में आयोजित किया गया।आज का पहला मैच अण्डर 14 में प.चम्पारण बनाम लक्खिसराय के बीच खेला गया जिसमें प. चम्पारण ने लक्खिसराय को 19 -12 के अंतर से पराजित किया। दुसरा मैच रोहतास बनाम औरंगाबाद के बीच खेला गया जिसमें औरंगाबाद ने रोहतास को 18/11 से पराजित किया। तीसरा मैच मधुबनी बनाम मुंगेर के बीच खेला गया जिसमें मुंगेर ने मधुबनी को कड़े मुकाबले में 23/21 से पराजित किया। चौथा मैच पटना बनाम सिवाना के बीच खेला गया जिसमें पटना ने सिवान को एकतरफा मुकाबले में 20/5 से परिजित किया। पांचवां मैच सितामढी बनाम दरभंगा के बीच खेला गया जिसमें सितामढी ने दरभंगा को एकतरफा मुकाबले में 23/03 से पराजित किया।छठा मैच खगड़िया बनाम पू.चम्पारण के बीच खेला गया जिसमें खगड़िया ने पू0 चम्पारण को काटे के मुकाबला में एक अंक से पराजित किया।सातव मैच बेगुसराय बनाम कटिहार के बीच खेला गया जिसमें बेगुसराय ने कटिहार को असानी से पराजित किया। आठवां मैच नालन्दा बनाम मधेपुरा के बीच खेला गया जिसमें मधेपुरा ने नालन्दा को 21/05 से पराजित किया। अण्डर 16 में कैमूर ने प.चम्पारण को 25/10 से पराजित किया। मधुबनी ने मूंगेर को पराजित किया। पटना ने सिवान को पराजित किया। सितामढी ने गोपालगंज 28/15 से पराजित किया। खगड़िया ने पू.चम्पारण को 23/04 से पराजित किया। बेगुसराय ने कटिहार को27/8 से पराजित किया। नालन्दा ने मधेपुरा को 32/22 से पराजित किया। कैमूर ने रोहतास को पराजित किया।पटना ने मधेपुरा को पराजित किया। अण्डर 14 बालिका का फाइनल मुकाबला पटना बनाम सितामढी के बीच खेला गया जिसमें पटना ने सितामढी को पराजित कर मशाल कप पर कब्जा जमाया। वहीं अण्डर 16 पटना बनाम सितामढी के बीच खेला गया जिसमें कांटे के मुकाबला में पटना ने सितामढी को 20/18 से पराजित कर दोनों वर्गों में विजेता बना।मशाल कबड्डी को संचालन के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा भेजे गए तकनीकी पदाधिकारी शम्भू कुमार, मुकेश कुमार, विपिन कुमार,मो० इसराफिल नदाफ, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, बक्सर,मेनका, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, सितामढ़ी,श्वेता कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, बेगूसराय,सुमन कुमारी, खेलो इंडिया स्मॉल सेन्टर,अमीषा कुमारी, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण,श्वेता स्वराज, बिहार राज्य
खेलप्राधिकरण,जयशंकर चौधरी, बक्सर, रीता कुमारी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,रूपम कुमारी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,सुरमा रानी, राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी,पवन, पुष्कर शर्मा, द्वारा सभी मैच के निर्णायक की भूमिका निभाई।इस आयोजन के दौरान कान्त पाण्डेय,शिव नारायण पाल, कृष्ण कुमार, निरज कुमार सिंह,कुसुमाकर, पंकज शर्मा, विकास कुमार विजय, आदेश,राजिव, दिलीप कुमार, उपस्थित थे।इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला खेल पदाधिकारी आलोक कुमार गौतम ने दी।

Related posts

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वाशिंगटन में सड़क और भवन निर्माण कार्यों को देखा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने दुर्गा पूजा की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को बधाई दी।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ही नहीं ‘हिन्दी-प्रचारक’ भी थे देशरत्न, जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित हुई संगोष्ठी, पं विंध्यवासिनी दत्त त्रिपाठी भी किए गए याद!विदुषी कवयित्री ऋता शेखर ‘मधु’ की चार पुस्तकों का हुआ लोकार्पण।

rktvnews

नारनौल:आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अभियानों और रैलियों में नहीं कर सकेंगे बच्चों का उपयोग: उपायुक मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर: आवास योजना में अनियमितता सहित अन्य मामलों को ले बीडीओ से मिला माले प्रतिनिधि मंडल,सौंपा ज्ञापन।

rktvnews

झारखंड प्रदेश भाजपा ने किसान सम्मान निधि के 17 वीं किस्त पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार।

rktvnews

Leave a Comment