RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:अबुआ आवास योजना अंतर्गत लाभुकों की स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय कमिटी की बैठक।

योग्य लाभुकों को नियमानुसार लक्ष्य के अनुरूप दिया जाएगा आवास का लाभ।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)29 अगस्त।समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में अबुआ आवास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में योग्य लाभुकों का स्वीकृति करने हेतु जिला अपीलीय समिति की बैठक उपायुक्त,चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में की गई।अपीलीय समिति के बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के माननीय मंत्री उद्योग विभाग, श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता शामिल हुए। वहीं जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल समेत अन्य संबंधित सदस्य उपस्थित थे।
जिला अपीलीय कमिटी में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विभागीय संकल्प के अनुरूप सभी पात्रता पूरा करने वाले योग्य लाभुकों को नियमानुसार शर्तों के साथ लक्ष्य के अनुरूप अनुमोदन किया गया।
ग्राम सभा/पंचायत/प्रखण्ड द्वारा अयोग्य किए गए लाभुकों/शिकायत पत्र का संबंधित सभी प्रखंड स्तरीय कमिटी अनुमंडल स्तरीय कमिटी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे। अनुमंडल स्तरीय कमेटी द्वारा जांच कर जांच प्रतिवेदन जिला स्तरीय कमेटी को प्रस्तुत करेगी उसके बाद अंतिम रूप से संबंधित सभी शिकायत पर जिला कमेटी द्वारा अनुमोदन हेतु निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी जगदीशपुर एवं मुख्यमंत्री के आप्त सचिव दिनेश कुमार राय को बेतिया जिलाधिकारी बनने पर दी गयी शुभकामनाएं।

rktvnews

सरकार के हस्तक्षेप के बाद टमाटर की थोक कीमत घटी!आज से 80 रुपये किलो बिकेगा टमाटर।

rktvnews

राष्ट्रपति ने नीलम संजीव रेड्डी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण।

rktvnews

पटना:महिला दिवस पर आयोजित समारोह में दिखी महिला सशक्तिकरण की झलक।

rktvnews

Leave a Comment