RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 5 और 6 जून 2023 को नई दिल्ली में अपने अमेरिकी और जर्मन समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

RKTV NEWS 03 जून।रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए अमेरिकी रक्षा मंत्री श्री लॉयड ऑस्टिन और जर्मनी के रक्षा मंत्री श्री बोरिस पिस्टोरियस का नई दिल्ली में आगमन हो रहा हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 05 जून, 2023 को अमेरिकी रक्षा मंत्री और 06 जून 2023 को जर्मनी के रक्षा मंत्री के साथ बैठक कर वार्तालाप करेंगे। दोनों बैठकों के दौरान औद्योगिक सहयोग पर ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
अमेरिकी रक्षा मंत्री 4 जून को सिंगापुर से दो दिवसीय दौरे को पूर्ण करके भारत आएंगे। यह ऑस्टिन की दूसरी भारत यात्रा होगी। वह पहली बार मार्च 2021 में भारत की यात्रा पर आए थे।
जर्मनी के रक्षा मंत्री 05 जून से भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आएंगे। वह इंडोनेशिया से भारत आएंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ अपनी बैठक के अतिरिक्त, श्री बोरिस पिस्टोरियस नई दिल्ली में इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कुछ रक्षा स्टार्ट-अप से भी भेंट करेंगे। 07 जून को वह मुंबई की यात्रा करेंगे जहां वह पश्चिमी नौसेना कमान और माझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के मुख्यालयों का दौरा करेंगे।

Related posts

भोजपुर:प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन विधेयक, 2025 कानूनी पेशे और अधिवक्ताओं के अधिकारों पर बड़ा हमला : आइलाज

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट अलॉन्ग नॉर्थर्न बॉर्डर्स की बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने जौलीग्रांट एयर पोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत फ्लैग ऑफ़ कर एलाइंस एयर की उड़ानों का शुभारम्भ किया

rktvnews

भोजपुर : बहोरनपुर मे 96 पीस बीयर बरामद ! शराब धंधेबाज फरार।

rktvnews

आर्थिक संबंधों को मजबूत करने तथा 8वें फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव में हिस्सा लेने के लिए पीयूष गोयल सऊदी अरब का दौरा करेंगे।

rktvnews

जयपुर:राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम: चिकित्सा मंत्री ने बच्चों को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की दवा, प्रदेश में 3.33 करोड़ बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य।

rktvnews

Leave a Comment