RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली:डीएम की सख्ती—गोरौल में अवैध पैथोलॉजी लैब पर औचक छापेमारी, 4 पर कार्रवाई की तैयारी।

RKTV NEWS/हाजीपुर (वैशाली)20 मार्च।जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह के निर्देश पर गोरौल प्रखंड में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजिकल जाँच घरों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने तत्काल जांच के आदेश दिए, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया।
प्रखंड गोरौल के आम नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि सरकारी अस्पताल के आसपास एवं स्थानीय बाजार में कई अवैध जाँच घर संचालित हो रहे हैं, जहां से सही रिपोर्ट नहीं मिल रही है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम वर्षा सिंह द्वारा जांच समिति गठित की गई।
निर्देश के आलोक में 19 मार्च 2026 को गोरौल प्रखंड क्षेत्र में संचालित कुल 5 पैथोलॉजिकल जाँच घरों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान लाइफ केयर जाँच घर को छोड़कर शेष चारों लैब—थायरोकयर कलेक्शन सेंटर, मॉर्डन जाँच घर, डॉ. लाल पैथ लैब सह बनारस जाँच घर एवं थायरो केयर सेंटर सह माँ लक्ष्मी जाँच घर—बिहार क्लिनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के तहत निबंधित नहीं पाए गए और मानकों के अनुरूप भी नहीं थे।
प्रशासन द्वारा इन चारों अवैध जाँच घरों से स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित जाँच घरों को बंद करते हुए आर्थिक दंड सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी, एक्स-रे एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आमजनों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related posts

देहरादून:उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कौशलम कार्यक्रम को 2200 स्कूलों तक विस्तारित किया।

rktvnews

निर्वाचन कार्यों में शिथिलता ,लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:’आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के पहले फेज में 21 से 28 नवम्बर तक मनाया जा रहा ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’।

rktvnews

कथा श्रवण से मिलती है जीवन दर्शन की राह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नई दिल्ली में पंचायत विकास सूचकांक (पीएआई) 2.0 के लिए दो दिवसीय राष्ट्रीय लेखशाला का आयोजन।

rktvnews

बिहार:उन्माद, उत्पात और अराजकता के माहौल में किसी का व्यवसाय सुरक्षित नहीं रह सकता: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment