पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 26 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला के असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दिया गया है कि जिला अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन हेतु इमरजेंसी नंबर स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी सेवा(24*7) के लिए सभी जनमानस संपर्क सूत्र- 06582359431 पर संपर्क कर इमरजेंसी सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
