RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

संगरिया में हुआ ब्लॉक स्तरीय ओबीसी संवाद कार्यक्रम!ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने सुने सुझाव।

हनुमानगढ़/राजस्थान 26 सितम्बर। पिछड़े वर्गों के कल्याण, उत्थान हेतु आयोग ने अन्य पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों, लाभार्थियों आदि के माध्यम से अन्य पिछड़ा वर्ग के विकास संबंधी योजनाओं एवं विभिन्न विषयों पर सुझाव आमंत्रित करने का निर्णय लिया है। इसी सिलसिले में संगरिया ब्लॉक में ओबीसी संवाद कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को नगरपालिका सभागार में ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा कि अध्यक्षता में किया गया । सभी आमंत्रित जनप्रतिनिधियों व अधिकारी, कर्मचारियों ने ओबीसी के कल्याण हेतु योजनाओं के सुदृढ़ीकरण पर सुझाव दिए ।
राज्यमंत्री गोदारा ने कहा कि ओबीसी के लिए संचालित योजनाओं में क्या सुधार किया जा सकता है और उन्हें कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसके लिए सुझाव लिए गए है। सुझावों के आधार पर आयोग अपना प्रतिवेदन राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा। सुझाव में ओबीसी वित्त विकास निगम द्वारा संचालित योजनाओं, राज्य सरकार की बेहतरीन जनकल्याणकारी योजनाओं तथा ओबीसी वित्त विकास निगम से ऋण प्राप्ति में आ रही समस्याओं के बारे में पूछा गया है।
सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष जितेंद्र गोयल ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले पांच वर्षों में बेहतरीन कार्य किया है और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की यह दूरगामी सोच है कि वह प्रदेश को और अधिक उन्नति की ओर लेकर जाना चाहते हैं, जिसके लिए आमजन से सुझाव मांगे जा रहे हैं। इस अवसर पर श्री विजेंद्र सिद्धू ने राज्य सरकार के कार्यकाल में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों के बारे में बताया । सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हर वर्ग से सुझाव मांगना सरहानीय कदम है ।
जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत, नगर निकाय के वार्डो में निवासरत ओ.बी.सी वर्ग के प्रबुद्धजनों से सुझाव विभागीय वेबसाईट में उपलब्ध सुझाव फॉर्म/सुझाव प्रपत्र के माध्यम से प्राप्त किए जा रहे है। आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध सुझाव प्रारूप भरवाने में ओ.बी.सी वर्ग के प्रबुद्धजनों यथा लाभार्थियों, समाजसेवी, व्यवसायी, वर्तमान / पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड पंच, नगरपरिषद/नगरपालिका पार्षद, डेयरी संघ, ग्राम सेवा सहकारी समिति के प्रतिनिधियो आदि को भी शामिल किया गया है।
ओबीसी संवाद कार्यशाला में पूर्व चेयरमैन अशोक चौधरी, डॉ. विजेंद्र सिद्धू, सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जितेंद्र गोयल, प्रधान निक्कुराम, सुधीर गोदारा, जसकरण सलवारा, सरपंच अनिल, महेंद्र भाकर, करण सहारण, प्रेमराज नायक, पार्षद रामेश्वर शास्त्री, गुरविंद्र राजपाल, गुरलाल मान, सरपंच तरसेम, ओमप्रकाश चाहर, जितेंद्र, पंचायत समिति सदस्य श्री कृष्ण, रविन्द्र भोबिया, सरपंच रमनदीप कौर, एसीईओ सुनिल छाबड़ा सहित ओबीसी वर्ग के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे ।

Related posts

महिलाओं को भा रहे “अशोक भाई साड़ी वाला”! साड़ियों के विशाल संग्रह है इनके आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत,1351 मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

भोजपुर:कमला विद्या इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कायमनगर में मना स्वतंत्रता दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

मध्यप्रदेश:वन विकास निगम ने वन सम्पदा को पुनर्स्थापित किया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना:आपदा संपूर्ति पोर्टल को शीघ्र अपडेट करना करें सुनिश्चित: सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment