RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 26 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त के निर्देशन में उप विकास आयुक्त संदीप बक्शी के द्वारा समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में चाईबासा जिला परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी सुरेन की मौजूदगी पर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम तहत संचालित अभियानों के क्रियान्वयन की समीक्षा, टीबी मुक्त पंचायत के लिए टीबी मुक्त अभियान के संचालन संदर्भ पर चर्चा हेतु जिला टीबी फॉराम-सह-जिला टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उप विकास आयुक्त के द्वारा बताया गया कि आगामी 02 अक्टूबर-23 से जिले के सभी गांव में ग्राम सभा की बैठक का आयोजन निर्धारित है तथा इसके लिए सभी प्रखंडों से बैठक की अनुमान्य तिथि जिला में प्राप्त है। उनके द्वारा जिला अंतर्गत स्वस्थ माहौल बनाने हेतु स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान पर इन निर्धारित तिथियों के दिन ही स्वास्थ्य कैंप का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आधिकाधिक लोगों का टीबी जांच सहित अन्य रोगों का समेकित रूप से जांच सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा इस रोग से बचाव हेतु संबंधित सभी आवश्यक जानकारियों से ग्रामीणों को अवगत करवाने तथा इंडस्ट्री/माइंस के क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों तथा इसके आसपास रहने वाले लोगों का स्क्रीनिंग करवाने हेतु भी विशेष तौर पर निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष, ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष, पिरामल स्वास्थ्य के प्रतिनिधि, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता 19 अगस्त को।

rktvnews

सरकार ने भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ को किसानों से अतिरिक्त आवश्यकता के लिए सीधे 5 लाख टन प्याज की खरीद प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

rktvnews

दरभंगा:सरकार सुन रही है महिलाओं की आवाज,जिलाधिकारी स्वयं ले रहे फीडबैक।

rktvnews

जोगाड़ गाड़ी चालक संघ का धरना।

rktvnews

माननीय राष्ट्रपति जी के अभिभाषण पर चर्चा एवं बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भोजपुर जिला के विभिन्न शक्तिकेन्द्रो पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment