RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी ने सदर अस्पताल में नवनिर्मित दवा काउंटर का किया उद्घाटन।

जिलाधिकारी की पहल से डिस्ट्रिक मिनरल फण्ड के माध्यम से हुआ है इसका निर्माण।

मरीजों को अब होगी सहूलियत, रिसेप्शन हेतु 4 एवं दवा वितरण हेतु 4 अलग अलग काउंटर होंगे उपलब्ध।

RKTVNEWS/सारण ( छपरा)05 अगस्त।जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज सदर अस्पताल परिसर में एक नए दवा वितरण काउंटर का उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी की पहल से डिस्ट्रिक्ट मिनरल फण्ड के माध्यम से इस नये दवा वितरण काउंटर को बनाया गया है।
सदर अस्पताल में पहले 2 रिसेप्शन काउंटर तथा 2 दवा वितरण काउंटर थे। नवनिर्माण के उपरांत अब 4 रिसेप्शन काउंटर तथा 4 दवा वितरण काउंटर की सुविधा हो गई है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को काफी सहूलियत होगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने काउंटर के समीप वृक्षारोपण भी किया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सदर अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टेशन एवम् आर्थो बाह्य कक्ष में चल रहे कार्यों तथा जांच घर का निरीक्षण किया गया तथा मरीजों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करने के परिप्रेक्ष्य में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिए गए।

Related posts

भोजपुर: 3 वर्षीय बालक का शव तालाब से बरामद, सोढ़ी गांव में परिजनों संग मांगलिक आयोजन में हुआ था शामिल।

rktvnews

पटना:समृद्ध काव्य-कल्पनाएँ कविता का ऋंगार करती हैं, यही कवि की शक्ति भी : डॉ सुलभ

rktvnews

चतरा:इटखोरी में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा आगमन।

rktvnews

डाकिया करेंगे सोलर पैनल के लिए रजिस्ट्रेशन!मुफ्त में डाक विभाग कर रहा सोलर पैनल का रजिस्ट्रेशन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: भावी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए सहकारिता की गतिविधियां संचालित की जाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सीतामढ़ी:डीएम ने गैस एजेंसियों को दिए सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment