RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- योजनाओं की जानकारी प्रभावी रुप से गांव-ढाणी तक पहुंच रही रवि, शोभा और राधिका ने जीती पुरस्कार राशि

जयपुर/राजस्थान 29 जुलाई।जनसम्मान वीडियो कांटेस्ट से शहरों के साथ-साथ अब बेहतर, प्रभावी और रचनात्मक ढंग से गांव-ढाणी में भी राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है। ये वीडियो आमजन द्वारा अपने दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर हो रहे हैं। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
शुक्रवार को जारी हुए 25 जुलाई के जारी हुए परिणाम में अनूपगढ़, श्रीगंगानगर के 23 वर्षीय रवि कुमार ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रूपये जीते।
दूसरे स्थान पर भैंसरोड़गढ़, चित्तौड़गढ़ की 28 वर्षीय शोभा रहीं। उन्होंने 50 हजार रूपये की ईनाम राशि प्राप्त की।
इसी प्रकार शाहपुरा, भीलवाड़ा के 16 वर्षीय राधिका व्यास ने 25 हजार की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
साथ ही 100 प्रदेशवासियों को 1000 रूपये का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला |
राज्य सरकार के इस नवाचार से प्रदेशवासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है।

Related posts

खाद्य प्रसंस्करण और पैकेजिंग मशीनरी कंपनियों के साथ गोलमेज वार्ता।

rktvnews

चतरा:सड़क सुरक्षा माह कार्यक्रम के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक का आयोजन।

rktvnews

नीरव विशाल ने जीता पहला बिहार शतरंज ई-स्पोर्ट्स का खिताब! राष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स में अब करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व।

rktvnews

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

राजस्थान:पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की बड़ी घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment