RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:78 वे स्वतंत्रता दिवस को भाजपा द्वारा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

भाजपा जिला कार्यालय मे झंडातोलन करते जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

 

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गाराज ने जिला कार्यालय में दी झंडे को सलामी।

*संजय गाँधी महाविद्यालय मे झंडातोलन करते बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह*

बड़हरा विधायक ने किया संजय गाँधी महाविद्यालय में झंडातोलन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)16 अगस्त। 78 वे स्वतंत्रता दिवस को भाजपा द्वारा बहुत हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। झंडोतोलन कार्यक्रम के तहत भाजपा जिला कार्यालय मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने झंडातोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज देश को आजाद हुए 77 वर्ष हो गया और आजादी के अमृत महोत्सव मे हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को विकास की राह पर ले कर चल रहे है। आज सभी का विकास हो रहा है।
जिला कार्यालय झंडातोलन मे भाजपा भोजपुर के नेतागण,वरिष्ठ कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। झंडातोलन कार्यक्रम के बाद सह भोज का भी आयोजन किया गया।
भाजपा द्वारा सभी 32 मंडलो मे झंडातोलन मंडल अध्यक्ष और नेता द्वारा किया गया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भाजपा के कार्यकताओं द्वारा घर-घर तिरंगा का वितरण किया गया था,जिससे सभी घरो मे राष्ट्रीय झंडे का ध्वजारोहण धुमधाम से हुआ।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संजय गाँधी महाविद्यालय मे झंडातोलन किया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी। उक्त अवसर पर उन्होनें कहा कि आज हम आजादी के 78 वें वर्ष पर स्वतंत्रता संग्राम मे शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों को नमन करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 आजादी के स्वर्ण जयंती तक विकसित देश का संकल्प लिया गया।उनके संकल्प को पूरा करने का दायित्व सभी नागरिकों को है।आज देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है।आज हम पाँचवी अर्थव्यवस्था बन चुके है और बहुत जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे।
कार्यक्रम मे महाविद्यालय के संस्थापक सदस्य सह पूर्व प्राचार्य हरेराम उपाध्याय सहित काँलेज के शिक्षकगण,छात्र और आम जनता शामिल हुई।

Related posts

चतरा:विश्व हृदय दिवस पर गोष्टि का आयोजन।

rktvnews

आरा नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में माले ने दिया धरना!जनता के टैक्स के पैसों को लूटने नही दिया जायेगा:माले

rktvnews

उत्तराखंड:स्थानांतरण नीति को लेकर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में प्रदेश के विभिन्न कर्मचारी/ शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 15 फ़रवरी 25

rktvnews

पटना:पत्रकारिता में मानवीयता और संवेदनशीलता सर्वोपरि।

rktvnews

भोजपुर:उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का समर्थकों ने किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment