RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/ देवघर ( झारखंड)18 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी श्री शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के 18वें दिन मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्कर्मित मध्य विद्यालय, भगवानपुर के प्रांगन में “सड़क सुरक्षा महापंचायत-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहनपुर प्रखंड के ठाढ़ीयारा, चकरमा, जमुनिया,बाघमारी पंचायत अंतर्गत गाँवो एवं कस्बा से मुखिया, पंचायत समिति, वार्ड सदस्य, समाजसेवी एवं भारी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा महापंचायत में सम्मलित हुए। पंचायत में उपस्थित सभी सदस्यों ने सड़क सुरक्षा के बारे में अपना-अपना अनुभव को विस्तार पूर्वक सभी के बीच रखा। इस दौरान सभा में उपस्थित ग्रामीणों ने Good Samaritan(नेक नागरिक) योजना, हिट एंड रन मुआवजा योजना, खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, विचलित ड्राईविंग से खतरा, इंडिकेटर का सही प्रयोग, गलत दिशा में ड्राइविंग करने का जानलेवा परिणाम, हेडलाइट का शिष्टाचार उपयोग, नशे की हालत में वाहन चलाने का गंभीर परिणाम, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग का हानि इत्यादि के बारे में सभी ने स्वयं, परिवार के सदस्य एवं रिश्तेदारो को सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने हेतु हाथ उठाकर अपना सहमती जताया, साथ ही सड़क सुरक्षा नियम सबंधी शपथ लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार आदि मोहनपुर थाना के पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:मंगलपुर बाँध पर (बरियारपुर चेकपोस्ट) सघन वाहन जांच में एसएसटी ने कार से बरामद की बियर।

rktvnews

पीएम उत्कृष्टता महाविद्यालय करेगा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

rktvnews

कॉमेडियन किंग राजू श्रीवास्तव की याद में कार्यक्रम, जुटे कई कलाकार।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:प्रेक्षक एवं जिलाधिकारी ने किया व्रजगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण

rktvnews

आस्था और इंजीनियरिंग का संगम:उमिया धाम में अदाणी सीमेंट ने रचा सबसे बड़े राफ्ट फाउंडेशन का विश्व रिकॉर्ड।

rktvnews

नवादा:जिला पदाधिकारी नवादा ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत् द्वितीय अपील की सुनवाई की।

rktvnews

Leave a Comment