RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर डीएम और एसपी ने गांव गरीब चेतना मंच द्वारा बापू और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली।

आरा/भोजपुर 2 अक्टूबर। स्थानीय सदर अस्पताल परिसर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर गांव गरीब चेतना मंच आरा के मंच संयोजक डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी की अध्यक्षता में सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती तथा सादगी एवम् ईमानदारी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की 119 वीं जयंती के अवसर पर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तथा सादगी के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर जिला पदाधिकारी राज कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के साथ साथ सिविल सर्जन भोजपुर, आरा नगर निगम की महापौर इंदू देवी सहित एन सी सी के सैकड़ों जवानों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी भोजपुर राज कुमार ने कहा कि आज देश भर में ही नहीं विश्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ऐतिहासिक और आदर्श पुरुष हैं जिन्होंने संघर्ष , सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम की आज का दिन गांव गरीब,नवजवान किसान ,मजदूर छात्र छात्राओं के लिए आज का दिन महानबिभूतियों के जन्मोत्सव पर हम सभी के लिए ऐतिहासिक और प्रेरणा का श्रोत हैं।
भोजपुर जिला पुलिस अधीक्षक
प्रमोद कुमार ने कहा कि सर्व प्रथम आज का दिन स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों और महान् विभूतियों को मेरा शत शत नमन है राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,और पूर्व प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू का संदेश गांव गांव का
यात्रा और दांडी मार्च,असहयोग आन्दोलन ,आजादी और लोकतंत्र का सकारात्मक परिणाम पूज्यनीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों पर विस्तार से चर्चा करने की आवश्यकता है जो बीना हाड़ मांस के महामानव आज भी
प्रासंगिक हैं जो पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी भी हमारे
लिए प्रासंगिक हैं।भोजपुर जिला सिविल सर्जन डॉ सुरेश सिंह ने अपने संबोधन में गांधी जी के व्यस्क्तिव की चर्चा की
जन्मोत्सव समारोह में सभी समाजसेवी, एवम् सभी राजनीतिक दलों सहित पूर्व अवकाश प्राप्त मेजर राणा प्रताप सिंह भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम जी ,प्रह्लाद राय,संतोष चंद्रबांसी, जदयू ,भोला पाल, श्री भगवान,मदन साह,छोटू चंद्रवंशी ,राम प्रसाद चौरसिया , अमर दीप ,निर्मल सिंह ,बिस्वनाथ सिंह ,सुगंध कुमार, संजीव जी ,अरुणेश सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष हकीम प्रसाद , शैलेन्द्र राम , डॉक्टर रघुवर,डॉक्टर कलीम,डॉक्टर राजीव रंजन डॉक्टर प्रतीक ,डॉक्टर शालिनी चंद्रबंसी ,विनोद चंद्रवंशी,भीम जी,वंदना राजबंसी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सी-डॉट और भरतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने “6जी और उससे आगे के लिए 140 गीगा हर्ट्ज़ पूर्णतः एकीकृत ट्रांसमीटर और रिसीवर मॉड्यूल विकसित करने” के लिए।

rktvnews

ग्लोबल कायस्थ कांफ़्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बाल बसेरा सेवा संस्थान में मनाया।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के साथ पांच को किया गिरफ्तार।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 का शुभारंभ जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया जिले में 11 से 16 सितंबर के बीच संचालित होगा अभियान का पहला चरण!बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए टीकाकरण नितांत आवश्यक- जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:भाजपा भोजपुर द्वारा विभाजन विभिषिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

सारण:फर्जी आईएएस बनकर जिलाधिकारी से मिलने पहुँचा युवक,हुआ गिरफ्तार,प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment