RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किए जाने का अनुरोध किया।

नैनीताल/उत्तराखंड 13 फरवरी।केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से वार्ता कर काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन के संचालन किया जाने का अनुरोध किया है।
केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव जी को पत्र लिखकर यह अवगत कराया है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अर्न्तगत काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन चलाने हेतु समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा निवेदन किया है, जो अति आवश्यक है।
यह भी अवगत कराना है कि प्रत्येक दिन लाखों की संख्या में श्रद्वालुओं दर्शन के लिए अयोध्या जाते है। ट्रेन न होने के कारण बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही काठगोदाम कुमॉऊ का प्रवेश द्वार है, यहाँ पर दूर-दूर पर्वतीय क्षेत्रो से लोग यात्रा हेतु आते है। दूरस्थ क्षेत्र से लोगो को अयोध्या जाने हेतु बरेली (उत्तर प्रदेश) जाना पड़ता है। अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से यहाँ से लगातार लोगो का अयोध्या आना-जाना और अधिक संख्या में प्रारम्भ हो गया है।
लिहाजा केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से काठगोदाम से अयोध्या तक नई ट्रेन संचालन का अनुरोध किया है।

Related posts

भाकपा – माले ने किया जनसंकल्प सभा!संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा: दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

भारत में बुज़ुर्ग आबादी की समस्याएँ।

rktvnews

गिरीडीह:पेंशन अदालत से संबंधित बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:संयुक्ता देवी की पुण्यतिथि पर रोटी बैंक द्वारा राहगीरों को पिलाया गया ग्लूकोज़ सी।

rktvnews

भोजपुर:सीबीएससी माघ मेला में दिखा शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति का संगम।

rktvnews

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के चयनित लाभुकों को 15 जुलाई तक पुनः दिया गया एकरारनामा करने का अंतिम मौका।

rktvnews

Leave a Comment