RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:सतत जीविकोपार्जन योजना की प्रगति पर एक दिवसीय बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )04मई। शनिवार को डीपीएम डॉ.ऋचा गार्गी की अध्यक्षता में दरभंगा जिला के डीपीसीयू कार्यालय में सभी प्रखण्ड के बीपीएम,विषयगत प्रबंधक व एसजेवाई नोडल का सतत जीविकोपार्जन योजना की प्रगति पर एक दिवसीय बैठक आयोजित हुई।
बैठक में उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने हिस्सा लेकर सभी अधिकारियों का उत्साह वर्द्धन किया।
डीपीएम जीविकाने मिथला परंपरा के अनुसार पाग चादर से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
उप निदेशक ने जीविका परियोजना की सरहना करते हुए कहा जीविका बहुत नेक कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह एक वरदान साबित हो रहा है,जीविका की वजह से बहुत तेजी से विकासात्मक बदलाव आ रहा है।
उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावों की परिचर्चा करते हुए जिलाधिकारी के फेस्बूक व ट्विटर के आधिकारिक पेज की जानकारी दी।
साथ ही सभी को जुड़े रहने को प्रेरित किया जिससे सभी को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ससमय मिलती रहे।
साथ ही उन्होंने जीविका कर्मियों से लाभान्वित दीदियों की प्रेरक कहानियां साझा करने का भी आग्रह किया जिसके विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा प्रकाशन किया जायेगा। इससे महिलाओं को भी जीविका से जुड़ कर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का जज्बा जगेगा और दीदियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
उन्होंने सतत जीविकोपार्जन योजना (SJY) की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना राज्य सरकार की एक अत्यंत प्रभावशाली पहल है,जो अत्यंत गरीब,वंचित और आजीविका के स्थायी स्रोत से वंचित महिलाओं के लिए जीवन में आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इसके माध्यम से न केवल उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,बल्कि उनके भीतर उद्यमिता की भावना भी विकसित हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि इस योजना की बदौलत अनेक महिलाएं आज स्वरोजगार अपनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रही हैं और समाज में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं।
डीपीएम ने भी सभी बीपीएम को निर्देश देते हुए उनके प्रखण्ड स्तर पर लाभान्वित महिलाओं को सफलता की कहानी साझा करने का आदेश दिया।

Related posts

छत्तीसगढ़ी : मुख्यमंत्री को शिक्षक ने भेंट किया विज्ञान जागरूकता अभियान का एल्बम।

rktvnews

खैरागढ़ विश्वविद्यालय में मकर संक्रांति पर ‘ध्यान संध्या’ आयोजित।

rktvnews

देवघर कॉलेज परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत और तैयार रहें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:एक दीया विधिक सेवा के नाम कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रावण दहन।

rktvnews

Leave a Comment