RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने पूर्वी भारत में मजबूत की अपनी मौजूदगी, बिहार में चार नई शाखाएँ शुरू।

पटना/बिहार (एजेंसी PR 24× 7)08फरवरी। उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (उज्जीवन एसएफबी) ने पूर्वी भारत में अपने नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की। इसके तहत बिहार में महाराजगंज, सिवान, खगड़िया और हसनपुर में चार नई शाखाएँ खोली गई हैं। यह विस्तार बैंक की वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और खासकर अर्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे व्यवसायों, घर खरीदने की चाह रखने वालों और वंचित समुदायों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उज्जीवन एसएफबी देश के 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 98.8 लाख से अधिक ग्राहकों को सेवाएँ देता है। बिहार में खोली गई ये चार नई माइक्रोबैंकिंग (एमबी) शाखाएँ मुख्य रूप से ग्रुप लोन (जीएल) और इंडिविजुअल लोन (आईएल) पर ध्यान देंगी, जिनका उद्देश्य महिला उद्यमियों, छोटे कारोबारियों और स्वरोज़गार करने वालों को सशक्त बनाना है। इन शाखाओं से 40–45 स्थानीय रोजगार के अवसर भी पैदा होने की उम्मीद है, जिससे बिहार की अर्थव्यवस्था को लाभ मिलेगा।
इस विस्तार पर प्रतिक्रिया देते हुए, उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के हेड–माइक्रोबैंकिंग एवं गोल्ड लोन विभास चंद्रा ने कहा, “बिहार हमारे लिए एक अहम विकास बाजार है, जहाँ उद्यमशीलता की मजबूत भावना और भरोसेमंद बैंकिंग सेवाओं की बढ़ती मांग दिखती है। नई शाखाओं की शुरुआत जमीनी स्तर पर वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम “हम पूर्वी भारत में अपनी मौजूदगी को मजबूत करना चाहते हैं। इसके लिए हम ऐसी आसान, सुलभ और ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएँ प्रदान करेंगे, जो व्यक्तियों, छोटे कारोबारियों और युवा उद्यमियों की बदलती जरूरतों को पूरा कर सकें।”
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक का लायबिलिटी और एसेट, ग्राहक आधार उसकी संतुलित और समावेशी विकास रणनीति को दर्शाता है। बैंक ग्राहकों को सेविंग्स और करेंट अकाउंट्स, फिक्स्ड और रिकरिंग डिपॉजिट्स, डीमैट और इंश्योरेंस सेवाएँ, साथ ही माइक्रोफाइनेंस, आवास, एमएसएमई, कृषि, वाहन और गोल्ड लोन जैसी व्यापक वित्तीय सेवाएँ लगातार प्रदान करता है।
विभिन्न ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए उज्जीवन एसएफबी ₹10 लाख से ₹10 करोड़ तक बिज़नेस लोन, ₹5 लाख से ₹75 लाख तक किफायती होम लोन, ₹3 लाख से ₹15 लाख तक माइक्रो-मॉर्गेज लोन, ₹25,000 से ₹25 लाख तक गोल्ड लोन, और ₹26,000 से ₹5 लाख तक वाहन लोन देता है। जमा पक्ष में, बैंक सेविंग अकाउंट्स पर 7.25% तक वार्षिक ब्याज और वरिष्ठ नागरिकों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.95% तक ब्याज प्रदान करता है।
डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में भी बैंक लगातार आगे बढ़ रहा है। मोबाइल व इंटरनेट बैंकिंग के लिए उज्जीवन ईजेडवाय और हेलो उज्जीवन (स्थानीय भाषा, विजुअल और वॉयस-आधारित ऐप) के जरिए आसान पहुँच सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा वीडियो बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को सुरक्षित और सहज लेन-देन का अनुभव मिलता है।

Related posts

उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार फाइलेरिया रोग के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पेंटिंग तथा निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन!राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं ने लिया हिस्सा।

rktvnews

झारखंड:विगत चुनावों से अपेक्षाकृत पोस्टल बैलेट से अधिक होगा मतदान : के.रवि कुमार

rktvnews

केन्‍द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्‍ताव रखा गया है कि भारत विस्‍तार-एक बहुभाषीय एआई टूल किसानों की खेती की उत्‍पादकता बढ़ाएगा, किसानों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करेगा और परामर्श सहायता के माध्‍यम से जाखिम को कम करेगा।

rktvnews

महिला कॉलेज में विदाई और स्वागत समारोह आयोजित!महिला कॉलेज के शिक्षक सबसे अच्छे:पूर्व प्राचार्या आभा सिंह

rktvnews

भोजपुर:भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की पुण्यतिथि पर”परंपरागत शहनाई वादन और वर्तमान स्थिति” पर परिचर्चा आयोजित।

rktvnews

मुजफ्फरपुर:जिलाधिकारी की दूरदर्शी पहल से शिक्षा में नई क्रांति तथा छात्रों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम।

rktvnews

Leave a Comment