RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान ने जनहित में आरा सांसद सह ऊर्जा मंत्री से की अपील।

रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सरफराज अहमद खान

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 17 सितंबर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर के उपसंरक्षक सक्रिय आजीवन सदस्य सरफराज अहमद खान ने केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद आर के सिंह से जनहित में अपील करते हुए सिवान पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12530 का परिचालन विस्तार आरा जंक्शन तक कराने का आग्रह किया है। केंद्रीय मंत्री आर के सिंह से अपने आग्रह में उन्होंने कहा की आपके क्षेत्राधीन का एक जागरूक मतदाता,एक सामाजिक कार्यकर्ता, रेडक्रॉस सोसायटी भोजपुर का उपसंरक्षक और सक्रिय आजीवन सदस्य सरफराज अहमद खान जनहित में एक निवेदन करना चाहता हूं। अपनी भावनाओं को आपके पास पहुंचाना चाहता हूं।
आरा को पहली बार एक कर्मठ ,ईमानदार और सामूहिक हित में काम करने वाला सुयोग्य नेता मिले है। यह जनपदवासियों के लिए वरदान और सौभाग्य की बात है।आपके प्रयास से कई वर्षों के लंबित कार्यो को मूर्त रुप दिया जो इतिहास बन गया।
आपने आरा जंक्शन को विकसित करने के साथ-साथ रांची, टाटा, धनबाद, कोलकाता से जोड़ने का जो कार्य किया वह सराहनीय और शिरोधार्य है।
इसी प्रकार सिवान पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 12530,को आरा तक लाने की कृपा करें जो हफ्ते में दो दिन चलती है। इस कार्य को भी आप आसानी से कर सकते हैं। जिससे कि भोजपुर की जनता चारों तरफ से जुड़ जायेगी और एहसान मंद रहेगी।

Related posts

प्रधानमंत्री ने असम के नामरूप में असम वैली उर्वरक और रसायन कंपनी लिमिटेड की अमोनिया-यूरिया उर्वरक परियोजना की आधारशिला रखी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव को गौरंगी शर्मा ने भेंट की पेंटिंग।

rktvnews

हैदराबाद के निवेशकों के साथ जोड़ने आए हैं नई डोर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

देवघर:जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाड़ा का समापन सह सम्मान समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

📞…….hello डॉक्टर पटना भेज तारे अइजा इलाज न हो पाई😫

rktvnews

Leave a Comment