शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मई। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी और बहोरनपुर ओपी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कांड संख्या 122/23 के अभियुक्त वंशीपुर के विजय पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक अन्य मामले में बहोरनपुर ओपी थानाध्यक्ष अभय शंकर ने मारपीट के मामले में दर्ज कांड संख्या 279/22 के नामजद अभियुक्त पुरुषोत्तमपुर के नंद कुमार राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

