RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को मिला अमृत पुरस्कार!उपराष्ट्रपति के कर कमलों से विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार।

प्रदत्त अमृत पुरस्कार बिहार की लोक गायन की परंपरा और भोजपुरी भाषा का सम्मान है:भरत सिंह भारती

आरा /भोजपुर 17 सितंबर।बिहार के सुप्रसिद्ध लोक गायक, संगीतकार,गीतकार और संगीत गुरु भरत सिंह भारती को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ ने संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार से सम्मानित किया। लोक गायन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए भरत सिंह भारती को यह सम्मान दिया गया है। सम्मान प्राप्ति के बाद सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए भरत सिंह भारती ने कहा कि उनका यह सम्मान बिहार की लोक गायन परंपरा और भोजपुरी भाषा का सम्मान है। बिहार की कला और संस्कृति में जीवंतता है और यह लोगों को जोड़ने का काम करती है।

उपराष्ट्रपति से अमृत पुरस्कार ग्रहण करते वरिष्ठ लोक गायक भरत सिंह भारती

मधुबनी पेंटिंग से लेकर भोजपुरी गायन तक सभी लोक कलाएं बिहार की संस्कृति को समृद्ध करती हैं। अपने 70 साल से लंबी अवधि के संगीत कैरियर में भरत सिंह भारती ने 1000 से अधिक गीत गाए और लिखे हैं। उन्होंने सैकड़ो भोजपुरी गीतों को संगीतबद्ध भी किया है। उनके गीतों के दो संग्रह नयका बिहान और सप्त सरोवर प्रकाशित हो चुके हैं। उनको संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार मिलने पर प्रसिद्ध लोकगायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा ,गायक भरत शर्मा व्यास, लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत, लोक गायिका किरण कुमारी, वरिष्ठ लोक गायक मनोरंजन ओझा, श्वेत प्रीति, विष्णु प्रभाकर, गोरख प्रसाद मस्ताना, मृदुला वर्मा, रूबी शर्मा सिंगर, सोनाली चक्रवर्ती, धर्मद्वाज भारती आदि ने वरीय कलाकार भरत सिंह भारती को बधाई दी है।

Related posts

चतरा:जिला उद्यान के तरफ से 100 किसानों को बी०एच०यू० में उद्यानिकी परिभ्रमण / प्रशिक्षण हेतु किया गया रवाना।

rktvnews

आईएन-यूएसएन बचाव और विस्फोटक आयुध निपटान अभ्यास- साल्वेक्स।

rktvnews

महाकुंभ:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में नारी सम्मान एवं उत्थान की योजना और कार्यक्रमों की मिल रही जानकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर हेली सेवाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

rktvnews

पीएम उदय के तहत डीडीए दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में है: हरदीप सिंह पुरी

rktvnews

दुमका:रानेश्वर प्रखंड में JSLPS के CIF ऋण से दीदियों को टोटो वितरण।

rktvnews

Leave a Comment