RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचकर किसानों को देगा कृषि योजनाओं की जानकारी।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 जून।किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं सरकार द्वारा संचालित कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सीधे गांव स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय परिसर, चतरा से डिजिटल कृषि रथ को उपायुक्त रवि आनंद द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी गौतम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी सहित आत्मा (ATMA) के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं विभागीय कर्मी उपस्थित थे।

जिले में कुल दो डिजिटल कृषि रथ संचालित किए जा रहे हैं, जो दिनांक 19 जून 2026 से 03 जुलाई 2026 तक सभी प्रखंडों की पंचायतों में भ्रमण करेंगे। रथ में स्थापित आधुनिक प्रोजेक्टर एवं ऑडियो-वीडियो प्रणाली के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं, उन्नत कृषि पद्धतियों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, पशुपालन, मत्स्य पालन तथा कृषि यंत्रीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जाएंगी।

इस दौरान किसानों को बीज वितरण कार्यक्रम, कृषि यंत्र अनुदान योजना, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण एवं अन्य कृषि आधारित योजनाओं के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपनी आय में वृद्धि कर सकें।

उपायुक्त ने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीक का समावेश समय की आवश्यकता है। डिजिटल कृषि रथ किसानों को नवीनतम कृषि जानकारियों एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने किसानों से अपील किया कि रथ के अपने क्षेत्र में पहुंचने पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

डिजिटल कृषि रथ के माध्यम से संचालित यह जागरूकता अभियान जिले में कृषि विकास को नई गति प्रदान करने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related posts

भोजपुर: सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में “दिशा” की बैठक संपन्न।

rktvnews

केरल की विकास-यात्रा का एक दशक।

rktvnews

बिहार के सभी स्कूल व कोचिंग 8 जून तक बंद।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र का मनाया गया सातवां स्थापना दिवस।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक संपन्न: व्यवस्था को प्रभावी और पारदर्शी बनाने के निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को 10 वर्षों के लिए प्रतिष्ठित डब्लूएफएमई मान्यता प्राप्त हुई।

rktvnews

Leave a Comment