RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

खेलो झारखंड 2023-24 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता प्रारंभ।

लोहरदगा/झारखंड 15 सितंबर।खेलो झारखंड 2023-24 अंतर्गत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता आज शुक्रवार को प्रारंभ हुई। इस का उद्घाटन जिला शिक्षा विभाग की ओर से एडीपीओ अम्बुज्या पांडेय ने किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल का छात्रों के शिक्षा के साथ साथ उनके सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका है। खेल मनोरंजन का साधन के साथ साथ उनके जिम्मेदार नागरिक बनने में सहायता करता है। छात्रों में अनुशासन और उनके व्यक्तित्व में भी निखार लाता है। खेल में भागीदारी होने से खिलाड़ी आत्मविश्वास से भरे होते हैं।
उपर्युक्त बातें आज एडीपीओ ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के उद्घाटन पर कही। यह कार्यक्रम नदिया हिंदू प्लस उच्च विद्यालय लोहरदगा में आयोजित की जा रही है।
कार्यक्रम में अशोक पांडेय, एपीओ ने कहा कि नई शिक्षा नीति में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी महत्व है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख खिलाड़ियों का उदाहरण स्वरूप नाम लेते हुए बताया कि इन्होंने खेल के माध्यम से ही अपनी मंजिल को प्राप्त किया है। खेल कूद के माध्यम से भी कैरियर बनाया जा सकता है, बशर्ते मन लगाकर किसी भी काम को करने की जरूरत है।
आज प्रथम चरण में अंडर 14/17/19 बालक वर्ग वॉलीबाल, कुश्ती और बैंड के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वॉलीबॉल और कुश्ती का मुकाबला उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिन्दू,लोहरदगा के खेल मैदान में खेला गया जबकि बैंड का आयोजन उत्कृष्ट विद्यालय, कस्तूरबा, कुजरा,लोहरदगा में आयोजन किया गया।
बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सेन्हा ने प्राप्त किया जबकि उपविजेता झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, कैरो रही।
वॉलीबॉल अंडर 14 बालक वर्ग विजेता सीएम उत्कृष्ट विद्यालय, नदिया हिंदू और उपविजेता राजकीयकृत बुनियादी विद्यालय, सेन्हा। अंडर 19 बालक वर्ग विजेता राजकीयकृत +2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा और उपविजेता राजकीयकृत लालबहादुर शास्त्री +2 उच्च विद्यालय, भंडरा तथा अंडर 17 बालक वर्ग का मुकाबला प्रखण्ड लोहरदगा के सीएम उत्कृष्ट विद्यालय नदिया हिंन्दू और राजकीयकृत +2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिटपी, भंडरा के बीच खेला गया। जिसमें विजेता प्रखण्ड लोहरदगा विजयी हुई और भंडरा उपविजेता बना।
कुश्ती का मुकाबला अंडर 14/17/19 का मुकाबला बालक और बालिकाओं का खेला गया। जिसका फाइनल कल दिनाँक 16.09.2023 को खेला जाएगा।
कल दिनाँक 16.09.2023 को अंडर 14/17/19 बालिकाओं का वॉलीबॉल मैच का खेल आयोजित होगा।
आज इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिका तथा प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

भोजपुर : विधायक राहुल तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जवइनिया मे हो रहे कटाव के संबंध में लिखा पत्र।

rktvnews

20 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

भोजपुर:गोल्डेन रियूनियन से लौटे डॉ के एन सिन्हा किये विचार साझा।

rktvnews

बच्चन की ‘मधुशाला’ परम चेतना की ओर संकेत करती है,भारत की स्त्री-चेतना का प्रतिनिधित्व करती हैं मृदुला सिन्हा: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

भोजपुर:एक पेड़ मां के नाम पर हुआ पौधरोपण।

rktvnews

Leave a Comment