RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आवास योजना में अनियमितता सहित अन्य मामलों को ले बीडीओ से मिला माले प्रतिनिधि मंडल,सौंपा ज्ञापन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 मार्च।आज भाकपा माले के प्रतिनिधि मंडल ने आरा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर एक मांग – पत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल मे भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी, भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व आरा मु.पार्टी सचिव विजय ओझा,हरिशंकर साह, मनु पासवान,और पूर्व पिरौंटा मुखिया विजय यादव भी मौजूद थे।
भाकपा माले ने अपने मांग – पत्र को आरा प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि पिछले दिनों खेग्रामस के बैनर तले आरा प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई थी कि सरकार ने लघु उद्यमी योजना के तहत दो लाख अनुदान की घोषणा की थी कि जिन गरीबों का आय 6000 ₹ से कम है उनको दिया जायेगा.इसलिए आरा अंचल कार्यालय गरीब परिवार को जिन गरीबों ने आवेदन किया है उन्हें 6000 ₹ से कम का आय प्रमाण पत्र बनाने मे व्यवधान न डालने भाकपा माले नेताओं ने सभी भूमिहिनों को आवास भूमि के लिए 5 डी. जमीन उपलब्ध कराने की मांग की।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने जोर देकर वीडीओ से कहा कि जॉब कार्ड बनाने मे मची लूट पर रोक लगाई जाए तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को नाम जोड़ने के नाम पर लूट को रोका जाय.
भाकपा माले नेता ने कहा कि आवास योजना मे नाम जोड़ने के नाम पर ₹ मांगने पर रोक लगाते हुए प्रखंड मुख्यालय मे गांव की सूची टांग कर उक्त गांव मे आवास योजना का फोटो खिचवाने की व्यवस्था करें.
हरिशंकर साह ने बाढ पीड़ितों के बाढ राहत बकाया शीघ्र भुगतान करने की मांग उठाई।
भाकपा माले नेताओं ने ऐसा प्रखंड विकास पदाधिकारी को नहीं करने पर आंदोलन तेज करने की बात कहीं

Related posts

रेड जायंट मूवीज़ की ‘KHxRK’ के साथ 47 साल बाद कमल हासन  और रजनीकांत होंगे एक साथ।

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विद्युत समिति की बैठक की गई आयोजित।

rktvnews

बागपत:कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में स्थित हाईटेक वेजिटेबल/ सीडलींग नर्सरी का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जनता के लिये पुलिस करती है सभी चुनौतियों का सामना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 26 मई 26

rktvnews

चतरा:डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी।

rktvnews

Leave a Comment