RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अबु इमरान ने चतरा प्रखंड के विभिन्न बूथों के मतदाताओं के घर जाकर किया सुपर चेकिंग।

चतरा/झारखण्ड 07 जनवरी।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत चतरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न बूथ पर पहुंच सुपर चेकिंग किया। जिसमें मतदान केंद्र संख्या 456 *(सदर आउट पोस्ट पूर्वी)* *मतदान केंद्र संख्या 457*(सदर आउट पोस्ट पश्चिमी) समेत अन्य शामिल है। मतदान केंद्र संख्या 456 के मतदाता के घर में जांच के दौरान पाया गया कि उस घर से नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने हेतु दो प्रपत्र 6 प्राप्त किया गया है। मौके पर उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी को कहा वे भी समय समय पर पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए निरीक्षण करें।
वहीं उन्होंने एक एक कर मतदान केंद्र से संबंधित मतदाताओं के घर जा जा कर फॉर्म 6, 7, 8 से संबंधित जानकारी भी लिया और आम लोगों से अपील करते हुए कहा जिन भी नए मतदाताओं का उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है वो अपना नाम मतदाता सूची में आवश्य शामिल कराएं।वैसे व्यक्ति जिनका उम्र 01 अप्रैल 2024, 1 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टुबर 2024 को अहर्ता तिथि मानते हुए जिन व्यक्ति का उम्र 18 वर्ष पुर्ण हो रहा हो वो प्रपत्र-6 (एडवांस एप्लीकेशन) के तौर पर आवेदन कर सकते हैं।
उक्त मौके पर निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा हरिनाथ कुमार महतो समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

रांची:भारतीय जनता पार्टी ने हरमू रोड स्थित मीडिया सेंटर में सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र।

rktvnews

विभिषण शरणागत लक्ष्मण शक्ति कुम्भकरण वध।

rktvnews

भोजपुर:मोदी जी अडानी की सेवा के लिए अवतरित हुए है :राहुल गांधी

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए ‘सागर संपर्क’ डिफरेंशियल ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम का उद्घाटन किया।

rktvnews

देवघर:पेयजलापूर्ति योजना से जुड़े कार्यों को ससमय करे पूर्ण:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment